एजेंसी आउटपुट
नागपुर: गर्भवती महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। घटना को पीड़िता की सहेली के पति ने अपने दो मित्रों की मदद से अंजाम दिया। शनिवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें 10 जून तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। पीड़ित 18 वर्षीय विवाहिता चार माह की गर्भवती है। 3 जून-2020 की रात को आरोपी छोटू उर्फ मिथेश दीपक सुदामे (26), प्रीतेश उर्फ मन्नी नरेश बिजवे (30) और संग्या उर्फ संदेश पंडागले (30), सभी सुदाम नगरी निवासी ने उसका अपहरण किया और पुरोहित ले-आउट में स्थित एक इमारत की छत पर ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आराेपी प्रीतेश और संदेश अमरावती जिले के पिपलाघाट में रिश्तेदार के घर भाग गए। उन्हें तड़के 4 बजे गिरफ्तार किया गया। इसके एक दिन पहले ही छोटू को गिरफ्तार किया गया था। प्रीतेश तड़ीपार है। संदेश को तड़ीपार करने का आदेश जारी हुआ है।
पीड़िता आरोपी छोटू की पत्नी की सहेली है। छोटू की पत्नी कुछ दिन पहले भाग गई है। छोटू को इसमें पीड़िता का हाथ होने का शक था। वह पत्नी के बारे में बार-बार पीड़िता से बार पूछताछ कर रहा था। पीड़िता का कहना था कि, उसे इस बारे में उसे कोई जानकारी नही है। इसे लेकर छाेटू और पीड़िता के बीच विवाद भी हुआ था। घटना के दो दिन बाद शिकायत करने से मामले को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। जांच जारी है।