ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
11 मार्च गुरुवार आज महाशिवरात्रि का दिन है और साथ में शिव योग भी है। ज्योतिषशास्त्र की दृष्टि से भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि आज बुध और चंद्रमा दोनों ही कुंभ राशि में आकर सूर्य औऱ शुक्र के साथ संयोग बना रहे हैं। कुंभ राशि में बनने वाला 4 ग्रहों का यह संयोग धनु सहित 5 राशियों के लिए विशेष शुभ और लाभप्रद रहेगा।
मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज के दिन व्यापारियों को भी कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है तो वहीं नौकरी करने वालों को ऑफिस में काम का दबाव झेलना पड़ सकता है। आज आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां रहेंगी। परिवार के लोगों की निर्भरता भी आपके ऊपर अधिक रहेगी। ऐसे में आप खुद को थका हुआ और बुझा हुआ महसूस कर सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें और तेज गति से न चलाएं। आज भाग्य 65 फीसदी साथ देगा।
वृषभ:आज का दिन आपके लिए शुभ है और राशि स्वामी की विशेष कृपा से आज आपके सभी सोचे हुए कार्य बनते हुए नजर आएंगे। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी और नौकरी में यश प्राप्त होगा। आज आपके राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी आपसे आगे निकलने का प्रयास करेंगे। धीरे-धीरे आप सफलता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं और आज धन के मामले में भी दिन की शुभता प्राप्त होगी। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए अभी समय अनुकूल नहीं है। दिन का काम जल्दी खत्म करके शाम का समय परिवार के साथ बिताएं। मन को सुकून प्राप्त होगा। आज भाग्य 86 फीसदी साथ देगा।
मिथुन:आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि स्वामी की कृपा से आज आपको बौद्धिक और व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी और मन में हर्ष होगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होने की उम्मीद है। इससे आपका मनोबल बढ़ा रहेगा और आप पहले से भी अधिक उत्साह के साथ काम करेंगे। आज का दिन भाग्योदय वाला है। आज कार्यक्षेत्र में भी आपको बॉस से प्रशंसा प्राप्त होगी और प्रमोशन की बात भी शुरू हो सकती है। आज के दिन आपके परिवार में भी सुख समृद्धि आएगी और आय के नए साधन बनेंगे। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।
कर्क:आज का दिन आपके लिए खास है और शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आज आप जो भी निर्णय लेंगे वह आपको आगे चलकर लाभ देंगे। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। आज के दिन लोगों से आपके बेहतर संपर्क स्थापित होंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके लिए आज समस्या उत्पन्न कर सकता है, जिसे आप काफी करीब मानते हैं। किसी पर भी भरोसा करने से पहले एक बार अच्छी तरह सोच लें। किसी भी प्रकार का सौदा करने से पहले सभी कागजों को एक बार अच्छी तरह से देख लें। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।
सिंह:आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम देने वाला साबित हो सकता है और भाग्य हर काम में आपका साथ देगा। विरोधियों के षड़यंत्र असफल होंगे और आपका कार्य आज समय से पूर्ण होंगे। आज के दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों पर शुभ व्यय होने से मन में हर्ष होगा। बहुत समय से चली आ रही कटुता आज समाप्त हो जाएगी और फिर से बिछड़े हुए लोगों से मिलाप होगा। नया परिचय मित्रता में परिवर्तित हो सकता है। मगर कोई भी फैसला काफी सोच विचारकर लेने में समझदारी है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
कन्या:आज का दिन आपके लिए कुछ खास और अलग होने जा रहा है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों और पूजापाठ में अधिक लगेगा। आप वृद्धजनों की सेवा करेंगे तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। आज के दिन संतान के मामले में कोई खुशखबरी प्राप्त होने का दिन है। बच्चे कोई ऐसा काम करेंगे कि आपको उन पर गर्व हो। रुके हुए धन की आपको प्राप्ति होगी और घर में खुशहाली बढ़ेगी। आज भाग्य 79 फीसदी साथ देगा।
तुला:आज का दिन आपके लिए काफी संघर्ष वाला और थकान देने वाला हो सकता है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ के कारण आप मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से परेशान हो सकते हैं। परिवार में भी अशांति हो सकती है। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी। शाम का कुछ वक्त अगर परिवार के साथ बिताएंगे तो सारी थकान दूर हो जाएगी और सुकून की प्राप्ति होगी। शाम को अच्छा खाने को भी मिल सकता है। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।
वृश्चिक:ग्रहों की अलग-अलग दशा की वजह से आज का दिन आपका काफी आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नौकरी और व्यापार करने वालों दोनों को आज मेहनत करनी पड़ेगी और ऐसा भी संभव है कि आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम न प्राप्त हो पाएं ऐसे में आपको निराश होने की बजाए खुशी मन से काम करना चाहिए। सफलता जल्द ही आपके कदम चूमेगी। आने वाले दिनों में आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आप अपना काम लगन और ईमानदारी से करते रहें। आज भाग्य 65 फीसदी साथ देगा।
धनु:आज का दिन आपके लिए शुभ है और ग्रहों की स्थिति आज आपके काम बिना किसी बाधा के पूरा होने का संकेत दे रही है। कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, मित्रों से धन का लाभ। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। शत्रुओं पर विजय पाएंगे और मनोरथ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय होगा और आपको मांगलिक कार्यों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। आज सुबह के वक्त आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा और आप पूजापाठ से जुड़े रहेंगे। घर में सुख समृद्धि आएगी और बिना बाधा के आपके कार्य पूर्ण होंगे। आज भाग्य 85 फीसदी साथ देगा।
मकर:आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और पूजापाठ और धार्मिक कार्यों में बिजी रहेंगे। परिवार के लोग भी आपकी बात मानेंगे और आपको आज के दिन अपने ऑफिस में उच्च अधिकारियों की कृपा भी मिल सकती है। आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद संबंधी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सायंकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढीला हो सकता है, ध्यान रखें। खानपान में सावधानी रखें। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।
कुंभ:आज ग्रहों की शुभ दशा से आपको सभी कार्यों में सिद्धि प्राप्त होगी और मन प्रसन्न रहेगा। मां लक्ष्मी आप पर आज मेहरबान हो सकती हैं और कहीं से आपको रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में समृद्धि आएगी और भाग्य आपका साथ देगा। कर्मफल की सिद्धि होने का आज दिन है। आज मन शिवजी की भक्ति में लगेगा और परिवार में सुख समृद्धि का आना होगा। आय के नए साधन आज बनेंगे और घर में खुशहाली आएगी। कहीं से कमाया हुए धन मिलने का योग है। किसी वृद्ध महिला का आशीर्वाद मिलने से उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। बहुत समय से घर में चला आ रहा विवाद समाप्त हो जाएगा। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।
मीन:आज का दिन आपके लिए सुखदायी है और आपको चारों ओर से लाभ प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। परिवार में आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। सभी छोटे आपकी बात को मानेंगे और बड़े आपको प्यार देंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे और भाग्य भी आपका साथ देगा। विरोधी पक्ष आज पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।