स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जबरदस्त ट्विस्ट नजर आने वाला है। अभिमन्यु को पता चल गया है कि अबीर अभिनव का नहीं बल्कि उसका बेटा है और अब वो अबीर को किसी भी कीमत पर अक्षरा को यूएस नहीं ले जाने देने वाला। कल के एपिसोड (19 अप्रैल) में दिखाया गया कि अबीर के लिए अक्षरा और उसके मायकेवाले पूजा रखते हैं। अभिनव को पता चलता है कि ये पूजा तभी सम्पन्न होगी जब अबीर के पिता उसके हाथ में रक्षासूत्र बांधेंगे तो वो सोचता है कि ये हक तो अभिमन्यु का है और वो अभिमन्यु के पास जाता है और पूजा में आने को कहता है। पूजा शुरू होती है और अभिनव को परेशान देखकर अक्षरा कहती है कि ज्यादा नहीं सोचना चाहिए वो ही अबीर के पिता है और वो सारे हक उसी के ही हैं। पर अभिनव अबीर के लिए परेशान होता है कि वो तभी ठीक होगा जब उसके असली पिता उसे रक्षासूत्र बांधेंगे। तभी अभिमन्यु वहां आ जाता है और अभिनव अबीर को रक्षासूत्र बांधते वक्त अभिमन्यु की हेल्प लेता है और अभिमन्यु ही अंत में अबीर को रक्षासूत्र बांधता है।
अभिमन्यु को पता चल जाती है अबीर की सच्चाई
अभिमन्यु और अभिनव एक रेस्टोरेंट में जाते हैं जहां अभिमन्यु ड्रिंक करता है और अभिनव परेशान हालत में एक ड्रिंक ऑर्डर करता है। वहां अभिनव और अभिमन्यु दोनों एक लेटर लिखते हैं और उसमे मन की बात लिखते हैं। दोनों उठते हैं और चिट्ठी गिर जाती है, दोनों की चिट्ठी बदल जाती है। अभिमन्यु वो लेटर पढ़ लेता है जो अभिनव ने लिखा हुआ होता है और उसे पता चल जाता है अबीर उसी का बेटा है।