भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की आत्महत्या को काफी दिन बीत गए हैं। एक्ट्रेस ने 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ स्थित एक होटल में सुसाइड की। उनकी मां के आरोप के बाद एक्ट्रेस के कथित बॉयफ्रेंड समर सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया गया था। अब आकांक्षा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह रोते हुए समर सिंह को जिम्मेदार भी ठहरा रही हैं। वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। जिसमें आकांक्षा रोते हुए यह कह रही हैं,”मुझे नहीं पता मैंने क्या गलती की है, मैं नहीं रह रही इस दुनिया में। ये मेरा आप लोगों से लास्ट टॉपिक है, मेरा अगर कुछ भी होता है, इसके जिम्मेदार सिर्फ समर सिंह है। आगे वो बोलती हैं “मेरे को अगर कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार समर सिंह है बस।” इस वीडियो के बाद साफ हो गया है कि इस मामले में समर सिंह का हाथ जरूर है।
वाराणसी…अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का वीडियो आया सामने
वीडियो में आकांक्षा दुबे समर पर आरोप लगा रही..मुझे कुछ भी होता है समर जिम्मेदार होगा pic.twitter.com/GiNKdvAaL7
— Gaurav Pandey (@gaurav5pandey) April 19, 2023
आपको ये भी बता दें कि बीते दिनों ही दिल्ली से सटे गाजियाबाद में क्राइम ब्रांच ने समर सिंह को गिरफ्तार किया था। साथ ही पुलिस कई आकांक्षा की मौत के बाद से ही उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स क्रिस्टल सोसायटी में छिपा हुआ बैठा था। वह केवल गाजियाबाद ही नहीं बल्कि छिपने के लिए नोएडा, दिल्ली और उत्तराखंड तक की गया।