ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
मेष राशि – आज का राशिफल (Aries)- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) :
आज का दिन आप शब्द साधक बने रहेंगे। जिससे धनागमन होता रहेगा। आपके कुटुम्बों में वृद्धि होगी। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा और आपको अपने संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लें।
वृष राशि – आज का राशिफल (Taurus)- (ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो) :
आज के दिन आपके रौब और रूआब के साथ स्वभाव मेंसौम्यता बनी रहेगी। आपके व्यापार में बढ़ोतरी होगी, लेकिन आपका मन परेशान रहेगा। आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। क्या न करें- आज के दिन जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें।
मिथुन राशि – आज का राशिफल (Gemini)- (क, की, कु, घ, छ, के, को, ह) :
आज के दिन यात्रा के दौरान आपको कष्ट हो सकता है। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आपके व्यापार एवं स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। आपको प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन राज सत्ता पक्ष से ना उलझें।
कर्क राशि – आज का राशिफल (Cancer)- (हि, हे, हु, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :
आज के दिन आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और आपके आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपको अपने प्रेम एवं संतान का भरपूर साथ मिलेगा। क्या न करें-आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण ना रखें।
सिंह राशि – आज का राशिफल (Leo)- (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टु, टे) :
आज के दिन आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपका रौब और रूआब बना रहेगा। आपको अपने प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपके व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन आप खुद पर मानसिक चंचलता हावी ना होने दें।
कन्या राशि – आज का राशिफल (Virgo)- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठे, पे, पो) :
आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपका रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा, लेकिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। क्या न करें- आज के दिन अपने व्यवसायिक साझेदार से ना उलझें।
तुला राशि – आज का राशिफल (Libra)- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :
आज के दिन मानसिक दबाव बना रहेगा। आप अपनी संतान की सेहत पर ध्यान दें। आपके प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छा रहेगी। आपको सरकारी तंत्र का साथ मिलेगा। क्या न करें- आज के दिन आप कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना लें।
वृश्चिक राशि – आज का राशिफल (Scorpio)- (तो, ना, नी, नू, ने, यो, या, यि, यु ) :
आज के दिन आपका घरेलू सुख बाधित रहेगा और प्रेम एवं संतान से आपकी दूरी रहेगी। आपको जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। आपका व्यापार अच्छा रहेगा। क्या न करें- आज के दिन वाहन चलाते समय लापरवाही ना बरतें।
धनु राशि – आज का राशिफल (Sagittarius)- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फ, ढ, भे) :
आज के दिन आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आप अपने शत्रु पर विजय प्राप्त करेंगे। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। आपके व्यापार के लिए शुभ दिन रहेगा। क्या न करें-आज के दिन किसी तरह का कोई जोखिम ना लें।
मकर राशि – आज का राशिफल (Capricorn)- (भो, जा, जी, जू, खि, खा, खु, खो, गा, गि) :
आज के दिन आप अपनी जुबान पर नियंत्रण रखें। आपके स्वास्थ्य एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी, जिससे धन की आवक बढ़ेगी। क्या न करें- आज के दिन कोई व्यवसायिक निवेश ना करें।
कुंभ राशि – आज का राशिफल (Aquarius)- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द) :
आज के दिन आप आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी, लेकिन आपके व्यापार में शुभता बनी रहेगी। क्या न करें- आज के दिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना लेंं।
मीन राशि – आज का राशिफल (Pisces)- (दा, दु, थ, झ, दे, दो, चा, चि) :
आज के दिन खर्च की अधिकता के कारण आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम एवं संतान से आपकी थोड़ी दूरी रहेगी। आज व्यवसायिक सफलता का योग बनेगा। क्या न करें- आज के दिन गृह कलह की शुरुआत ना करें।