सतीश कुमार दुबे की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ जिले के सांगीपुर विकासखंड परिसर में सभी ग्राम प्रधानों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रधानों ने सर्वसम्मति से कुशौली के नवनिर्वाचित एवं विकास पुरुष प्रधान कुंवर दुष्यंत प्रताप सिंह उर्फ रोहित सिंह को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुना गया। जिसमें सभी ग्राम प्रधानों के बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नवयुवक विकास पुरुष प्रधान रोहित सिंह को ब्लॉक परिसर सांगीपुर में कुंवर दुष्यंत प्रताप सिंह को प्रधान संघ का अध्यक्ष चुन कर उनको माला फूल से स्वागत किया गया। कुशौली प्रधान को सभी प्रधानों ने जिम्मेदारी और विश्वास के साथ यह पद उन्हें दिया है ।कि सभी ग्राम के साथ सहयोग कर के विकास में सबका साथ देंगे।जिस में उपस्थित शिव बहादुर सिंह को महामंत्री ,अयोध्या प्रसाद को उपाध्यक्ष ,बद्री प्रसाद जायसवाल को कोषाध्यक्ष ,की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर प्रधान शैलेंद्र सिंह, लव कुमार ,सिंह अशोक कुमार सरोज, राजेंद्र यादव सुनील धर द्विवेदी, गणेश प्रधान , संजय प्रधान, प्रधान सुजा खर, प्रधान बादशाहपुर ,प्रधान लालगंज ,प्रधान गोवर्धनपुर ,प्रधान पट्टी का चेहरा ,प्रधान नसीरपुर ,प्रधान सेमरा ,प्रधान अलावलपुर, प्रधान मंगापुर, प्रधान परानी पुर, प्रधान रामपुर ,कसिहा,प्रधान राजमतीपुर , प्रधान राजापुर सांगीपुर ब्लाक के बहुसंख्यक प्रधान साथी मौजूद रहे