अनुज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
हरदोई जनपद के सांडी थाना क्षेत्र में आदमपुर मार्ग पर खेत में जुताई कर रहे किसान की रोटावेटर में फंस कर मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहूंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सांडी थाना क्षेत्र के बघराई गांव निवासी कमलेश अपने पिता से अलग खेती किसानी का काम करता था। शनिवार की सुबह पिता से ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने गया था। लोगों के मुताबिक कमलेश एक चादर ओढ़े था। वही चादर रोटावेटर में फंस गई। जिसके कारण वह भी ट्रैक्टर से नीचे खेत में गिर गया। उसके ऊपर से रोटावेटर निकल गया। इससे उसका शरीर कई टुकड़े में विभाजित हो गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को बंद किया। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कमलेश के 6 वर्ष की एक पुत्री व 4 वर्ष का पुत्र कृष्णा है। पत्नी किरण का रो-रोकर हाल खराब है।