कन्नौज – वाराणसी के लिए निकली माता अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा शुक्रवार रात मैनपुरी की ओर से छिबरामऊ में दाखिल हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मां अन्नपूर्णा की यात्रा का स्वागत करने को सैकड़ो की संख्या में पुरुष व महिलाएं इंतजार कर रहे थे। यात्रा जब पीपल चौराहे पर पहुंची तो वहां नहीं रुकी। इससे लोग मायूस हो गए। चेयरमैन राजीव दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग यात्रा का स्वागत करने को दोपहर 1 बजे से खड़े थे। डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी प्रशांत वर्मा भारी पुलिस बल के साथ पीपल चौराहे पर मौजूद रहे।
यात्रा के न रुकने पर चेयरमैन राजीव दुबे ने रोष व्यक्त किया। इसके लिए यात्रा संचालक को दोषी ठहराया। उन्होंने बताया की महिलाओं व बच्चों के साथ सभी लोग मौजूद थे लेकिन सभी को निराशा हुई। बाद में सभी लोगो ने भगवान भोले नाथ की पूजा अर्चना की।
इस दौरान समाज सेवी शोभा दुबे, विश्व हिंदू परिषद की जिला संयोजक मातृ शक्ति सन्ध्या त्रिपाठी, संजय भदौरिया, जवाहर वर्मा, विजय चौहान, ओमप्रकाश शुक्ला, बबिता सिंह, उषा उपाध्याय, शालिनी चौहान, दीप माला दुबे, राकेश तिवारी, राजू दुबे, प्रतीक त्रिपाठी पंकज शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।