हरिओम दिवाकर की रिपोर्ट
खागा (फतेहपुर) – आगामी 31 दिसंबर व एक जनवरी 2023 को विजयीपुर ब्लाक के रायपुर भसरौल ग्राम पंचायत में दो दिवसीय किसान संवाद का आयोजन किया जाएगा। जिसमें यमुना तटवर्ती गांवों की सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व बेरोजगारी मुद्दे पर संवाद होगा। बुंदेलखंड राष्ट्र समिति द्वारा जल, जंगल, जमीन, जीव-जन बचे राज्य बुंदेलखंड बने के नारे संग जारी संघर्ष में किसान संवाद के आयोजन को बेहद अहम बताया जा रहा है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने कहा कि बीते दिनों संपन्न हुई नव दिवसीय पद यात्रा के दौरान यमुना तटवर्ती गांवों की समस्याओं को साझा करते हुए इनके समाधान पर विस्तार से चर्चा होगी।
तटवर्ती गांवों में बिजली, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर तमाम आवश्यकताएं हैं। मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोग रहते हैं। बताया कि आगामी 31 दिसंबर व एक जनवरी को दो दिवसीय किसान संवाद का आयोजन किया गया है।
यमुना तटवर्ती गांवों की समस्याओं का निकलेगा समाधान
![](https://nayabharatdarpan.com/wp-content/uploads/2023/01/httpsnayabharatdarpan.comstaticc1eclient86950uploaded7f7b5a8e183029ceb960a63a867a6c05.jpg)