अनिल कुमार की रिपोर्ट
कानपुर– उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक व्यापारी के घर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। परिवार के लोगों के अनुसार चोर करीब एक करोड़ रुपए का सामान उठा ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम मामले छानबीन में जुट गई है।
श्याम नरायन तिवारी की औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री है। रतनलाल नगर में कारोबारी श्याम नरायन तिवारी का घर है। घर पर स्वीट हाउस और डेयरी भी चलती है। बेटे शोभित तिवारी की तबीयत खराब होन के कारण घर के पुरुष अस्पातल में थे। गुरुवार रात घर पर महिलाएं और तीन नौकर थे। चोर छत के रास्ते कारोबारी श्याम नरायन के घर में घुस गए। चोर घर का सामान बटोर ले गए। सुबह होने पर जब पता चला तो परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का जायजा लिया। पुलिस का छानबाीन की जा रही है। कारोबारी के मुताबिक करीब 350 ग्राम सोने क आभूषण, दो हीरे की अंगूठी और करीब पांच लाख रुपए नगद गायब है।