उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे। यहां एक लड़की की शादी के सिर्फ 10 दिन बाद ही कुछ ऐसा हुआ कि उसकी पूरी जिंदगी उथल-पुथल ही हो गई। पिछले महीने ही उसकी शादी हुई थी और अब उसके ससुराल वाले उसे अपनाने से इनकार कर रहे हैं और इसकी वजह ये है कि उसने शादी के 10 दिन बाद ही एक बच्चे को जन्म दे दिया है, जिसके बाद ससुराल वालों ने लड़की को अपनाने से इनकार भी कर दिया है।
शादी के 10 दिन बाद उठा था प्रसव का दर्द
यह मामला कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र का है और यहां 15 मई, 2023 को एक दलित युवती की भोगनीपुल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शादी हुई थी। इस शादी के बाद जब नवविवाहिता अपने घर गई तो 25 मई को उसे पेट में दर्द भी उठा। इसके बाद जब वह अस्पताल पहुंची तो, पता चला कि उसको ये प्रसव का दर्द है। 26 मई को उसने एक बच्ची को जन्म भी दिया था, जिसकी खबर उसके ससुराल वालों को पहुंच गई। वहीं इसी बात पर उन्होंने नवविवाहिता को अपनाने से इनकार कर दिया। बाद में ये पता चला कि पीड़िता के साथ गांव के ही अरुण पाल और विनय पाल ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया था। इसके साथ ही उसे धमकी भी दी कि किसी को इसके बारे में बताया तो उसे जान से मार देंगे।