रवि तिवारी की रिपोर्ट
कानपुर देहात-सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन पुखरायां स्थित पूर्व विधायक योगेंद्र पाल सिंह यादव के आवास में मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गरीबो को राशन साम्रग्री व फल वितरण करके उनके दीर्घायु की कामना की। समाजवादी पार्टी के युवा नेता नरेंद्र पाल सिंह उर्फ मनु ने कार्यालय पर कार्यक्रम के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर अपने नेता के जन्मदिन की खुशी में मरीजों को फल वितरण किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया। दरअसल जिला समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुखरायां कार्यालय पूर्व विधायक योगेंद्र पाल के आवास पर गरीबों को राशन सामग्री व फल वितरण करके उनके दीर्घायु की कामना की।
इस दौरान युवा नेता नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि समाजवाद और धर्म निरपेक्षता को कायम रखने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव का दीर्घायु होना बहुत ही जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिलेश ही सही मायने में विकास पुरुष हैं। प्रदेश के साथ ही जिले में जितना विकास कार्य उनके कार्यकाल में हुआ। आज तक ऐसा विकास किसी भी प्रदेश सरकार में नहीं कराया गया। सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अखिलेश जी लोकतंत्र व विकास के सजग प्रहरी हैं। इस मौके पर युवा नेता करुणाशंकर दिवाकर ने कहा कि हमें अखिलेश द्वारा जिले में कराए गए विकास कार्यों के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचानी होगी।