राजकुमार दोहरे की रिपोर्ट
उरई (जालौन)। समाजवादी पार्टी कदौरा नगर अध्यक्ष शाशि सिंह ने कदौरा नगर इकाई की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन ने की। इस मौके पर प्रमुख जिला महासचिव गौरी सौनी, कोषाध्यक्ष मुन्नी राठौर, उरई नगर अध्यक्ष अनीता कौशिक, बरिष्ठ नेत्री मीरा राठौर, कालपी विधानसभा की अध्यक्ष बेबी शाह, पार्टी के बरिष्ठ नेता हाजी अजहर बेग मौजूद रहे। सपा महिला नगर अध्यक्ष कदौरा शशि सिंह ने अपने नगर कदौरा की 21 महिलाओं को कमेटी में शामिल किया। इस दौरान शशि सिंह ने कहा कि पार्टी की नीतियों को घर घर जाकर पहुचने का काम किया जायेगा एवम 2022 सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। जिलाध्यक्ष मांडवी निरंजन ने कहा की सपा की सरकार में गरीबों को समाजवादी पेंशन, कन्याधन पेंशन जैसी कई योजनाओं को देने काम किया जब से योगी सरकार बनी तबसे सारी योजनाओं को बंद कर दिया ऐसी भृष्ट सरकार को 2022 में उखाड़ फेंकने का काम करेंगे।
जिला महासचिव गौरी सौनी ने कहा जब से बाबा की सरकार बनी जबसे प्रदेश की जनता बुरी तरह निराश हो चुकी प्रदेश में भृष्टाचार, अत्याचार एवं गुंडई उतनी बढ़ चुकी की महिलाओं व वच्चियों को घर से निकलना दूभर हो गया अब 2022 में इस निरंकुश भृष्ट सरकार को उखाड़ने का काम करेंगे एवं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे।