रूदौली/अयोध्या ग्राम पंचायत सदस्य कूढा सादात रुदौली अयोध्या सूरत देवी पत्नी राम राज सम्पादक लोकतंत्र की पवन हिन्दी मासिक पत्रिका कूढा सादात रुदौली अयोध्या ने आज शीतलहर व ठंड से बचाव हेतु देवी मंदिर कूढा सादात रुदौली अयोध्या के सामने सुनील कुमार मौर्या के घर के निकट अलाव जलाया है।ईश्वर की कृपा से जरूरत के अनुसार भविष्य में भी अलाव जलता रहेगा।
बताते चले अयोध्या-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सरायपीर राम सिंह होटल के सामने आज बारहवें दिन भी राम राज सम्पादक लोकतंत्र की पवन ने लगातार अलाव जलाया है।
जगजाहिर है कि सराहनीय कदम के तहत राम राज सम्पादक लोकतंत्र की पवन हिन्दी मासिक पत्रिका कूढा सादात रुदौली अयोध्या ने लगातार आज बारहवें दिन भी ठंड से बचाव हेतु लखनऊ -अयोध्या हाईवे पर राम सिंह होटल के सामने सराय पीर के निकट अलाव जलाया है।जरूरत के अनुसार अलाव जलता रहेगा।विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी आवश्यकता के अनुसार अलाव जलवाने का प्रयास जारी रहेगा।विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी ठंड से बचाव हेतु जरूरत मंदों को कम्बल व्यवस्था हेतु 551रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।जिसकी शुरुआत पितृ विसर्जन के दिन से हुआ है।ईश्वर की कृपा से जारी रहेगा। विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी ठंड से बचाव के लिए जरुरतमंदों को टोपी, स्वेटर, जाकेट ,मोफलर ,मोजा आदि की व्यवस्था हेतु आर्थिक सहायता किया जा रहा है। ईश्वर की कृपा से भविष्य मे भी जारी रहेगा।ठंड, शीतलहर से बचाव के लिए अलाव जलाने, गर्म कपड़ों की व्यवस्था की आवश्यकता आ जाती हैं। समाज सेवा पहला कर्तव्य है।ईश्वर की कृपा से और आप सबके आशीर्वाद से यथासंभव समाजसेवा हो पाती है। तापमान में गिरावट आ गई है।शीतलहर चल रही है।अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें। विशेष सावधानी रखने की जरूरत है। हम सब मिलकर समाज की सेवा करें।समाज की सेवा करने से किसी भी तरह से आपका धन नहीं घटेगा। समाज सेवा से मन प्रसन्न रहेगा। समाज की सेवा करेंगे तो आपको आत्मसंतुष्टि लगातार मिलती रहेगी। आपकी बढती है पूंजी और मिलता है आशीर्वाद।समाज सेवा महान कार्य है ।मनुष्य की पहचान उसके कर्म से होती है।वस्त्रों से नहीं। अमीर वह ही नहीं है जिसके पास बहुत मुद्रा, सम्पत्ति का स्वामी है। असली अमीर वह है जो अपने निजी कोष से जरूरत मंदों की सेवा करने का पुनीत कार्य करता है।क्योंकि कहा गया है। बडा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर ।पक्षी को छाया नहीं फल लागे अति दूर।।समाज की सेवा करते रहना चाहिए।समाज की सेवा करना नैतिक कर्तव्य है। समाज की सेवा निरंतर जारी रखना चाहिए।जब तापमान कम हो जाय व शीतकाल मे वर्षा होने लगे और हवा में शीतलता बढ़ जाय तो अलाव जलवाना जरूरी है। जितना हो सकता है समाज सेवा जारी रहेगा।