संवाद सहयोगी
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। यहां के एक गांव में एक घर से 200 से अधिक सांप निकले से पूरा गांव में दहशत है। बताया जा रहा है कि खेत के पास बने एक घर में बच्चे खेल रहे थे। वहां पर चूहे का बिल(Rat Bill) मिला, जिसमें उन बच्चों की खेलने वाली गोली चली गई। गोली निकालने के लिए बच्चों ने उस बिल में पानी डाल दिया, जिसके बाद एक-एक कर छोटे बड़े सांप निकलने लगे और गांववालों की घर की ओर तेजी से बढ़ने लगे।
इतना ज्यादा संख्या में सांप (Snake) देखने के बाद गांव में भगदड़ मच गई। गांव वालों ने 50 से अधिक सांपों को मार डाला।लेकिन अब भी सैकड़ों सांप गांव में घूम रहे हैं।
बता दें ये मामला गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के आराजी बसडीला गांव का है। गांव के ही एक शख्स ने बताया कि 50 से अधिक सांपों सांपों को ग्रामीणों ने मारने के बाद दफना दिया। इन सांपों में अधिकतर करैत सांप हैं। इसके अलावा धामिन, गेहुंअन और कोबरा भी हैं।
मामले की गंभीरता देखते हुए गांव के प्रधान सुरेन्द्र मोहन ने इस बात सूचना फैरन फॉरेस्ट विभाग को दी। इसके बाद बन विभाग की टीम ने ढाई से तीन फीट जमीन के नीचे दफनाए गए सांपो को परीक्षण के लिए कब्जे में ले लिया। लेकिन इतना भारी संख्या में सांपो के निकलने से गांव में दहशत का माहौल है।