अब्दुल मोबीन सिद्दीकी रिपोर्ट
बलरामपुर– उतरौला ।।सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियाॅ,व डीजल-पेट्रोल की कीमतो में बढोत्तरी को वापस लेने एवं आरक्षण में छेड़-छाड़ के विरूद्ध जनपद बलरामपुर के सदर विधानसभा के ग्रामसभा- तिगुनायतपुर में धरना_प्रदर्शन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया एवं निम्न मांग की गई।
1. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से मॅहगाई बढे़गी। इस लिए पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमत तत्काल वापस ली जाय।
2. संविधान एवं विधि सम्मत आरक्षण में किसी प्रकार का छेड़-छाड़ न किया जाय और मेडिकल में भी आरक्षण प्रदान किया जाय जबकि वर्तमान सरकार द्वारा मेडिकल में आरक्षण शून्य कर दिया गया है।
3. पिछड़ों, दलितोें अल्पसंख्यकों की हत्याओं एवं उत्पीड़न को तत्काल रोका जाय।
4. बेरोजगार नवयुवकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाय।
5. किसानों को खाद, बीज व कीटनाशक दवायें उचित मूल्य पर उपलब्ध कराया जाय।
6. किसानों को उनकी ऊपज का समर्थन मूल्य दिलाना सुनिश्चित किया जाय।
7. छोटे व मझलें किसानों, दुकानदारों/व्यापारियों का कर्ज बिजली का बिल माफ किया जाय।
8. लाॅकडाउन के कारण गरीब किसानों व मजदूरों की आर्थिक स्थिति अत्यन्त खराब हो गयी है। इसलिए हमारी मांग है कि उनके बच्चों से अप्रैल, मई व जून की फीस की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा किया जाय।
9. वर्तमान सरकार का गयों के सम्बन्ध में निर्णय आवारा पशु घूमा करते है। गौशालाओं की व्यवस्था सही नहीं है। किसानों को इससे बड़ी क्षति हो रही- है। अतः आवारा पशुओं के रख रखाव का समुचित ढ़ंग से व्यवस्था की जाय।
10. किसानों के गन्ने के मूल्य का भुगतान तत्काल किया जाय।।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामप्रसाद राजभर प्रदेश महासचिव वेदप्रकाश राजभर सुनील कुमार वर्मा सजनू राजभर जुगा प्रजापति सुल्तान खान मंगेश कुमार त्तिगुनायत जंग प्रसाद राजभर- रुदनरायन उपध्याय- आदि लोग मौजूद रहे।