हरिश साहू की रिपोर्ट
बलरामपुर – पस्ता थाना क्षेत्र के कोदोडीपा जंगल मे एक दम्पति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।बलरामपुर में गुरुवार को दंपती की हत्या कर दी गई। पस्ता थाना क्षेत्र के कोदोडिपा से कच्ची सड़क उलिया से होकर शंकरगढ की ओर जाती है।बीच मे काफी घना जंगल पड़ता है।जहाँ आज दोपहर बाद एक दम्पति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया।
विजयनगर क्षेत्र के गांव मेघुली निवासी रहमतुल्लाह और उसकी पत्नी एसुननिशा दोनों अपनी बेटी के घर कुसमी के करमकली गांव गए थे। वहां से दोपहर में लौटने के दौरान ग्राम पंचायत उलिया के जंगल में मुख्य मार्ग पर दोनों की हत्या कर दी गई। सड़क पर ही उनकी बाइक के साथ खून से लथपथ शव पड़े हुए थे।
शवों को देखकर ऐसा लग रहा है कि चलती बाइक पर हमला किया गया और गिरने के बाद पत्थर से कुचल दिया। दोपहर करीब 3 बजे के बाद लोगों ने सड़क पर शव पड़े देखे। इस पर पुलिस को सूचना दी गई कि कोई सड़क हादसा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्या का पता चला।
सूचना मिलने के बाद SP रामकृष्ण साहू और अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक हत्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि दंपती अपनी बेटी का विवाद सुलझाने ससुराल गए थे और वहां से लौटते समय अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।दोनों को पत्थर से सिर कुचलकर मारा गया है। दंपती बाइक पर अपने बेटी के ससुराल से लौट रहे थे।