अमर नाथ की रिपोर्ट
अयोध्या– मशहूर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार राम सेतु के मुहूर्त पूजन के लिए आज पहुचेंगे अयोध्या।राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के सामने करेंगे फ़िल्म रामसेतु का मुहूर्त पूजन।12 बजकर 30 मिनट पर पहुचेंगे अयोध्या।रामलला का दर्शन कर सरयू घाट राम की पैड़ी जाएंगे अक्षय कुमार। राज सदन जाकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र से भी करेंगे मुलाकात। दोपहर 2 बजे के बाद वापस जाएंगे सिने स्टार अक्षय कुमार।