अमरनाथ की रिपोर्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का बयान
अयोध्या- पंचायत चुनाव पर स्वतंत्र देव सिंह कहा है कि भाजपा ने चुनाव की संपूर्ण तैयारी कर ली है। ग्राम स्तर की संरचना, वार्ड स्तर की संरक्षण बनाई गई। प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया हुई शुरू. प्रत्याशियों की लोकप्रियता, वार्ड स्तर पर उनकी लोकप्रियता, पार्टी के प्रति समर्पण, जनता के बीच में स्वीकारता के आधार पर पार्टी करेगी प्रत्याशियों का चयन। कोरोना जैसी चुनौती को राज्य सरकार ने अवसर में बदलने का किया काम। 80 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं या चावल या दाल देने का किया गया काम। योगी सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर पार्टी ने किया ऐतिहासिक कार्यक्रम। 19 मार्च से 26 मार्च तक हुए कार्यक्रम। बूथ स्तर तक संपर्क व हर घर जाने का किया गया काम। संगठन कर रहा सफल कार्यक्रम।सभी जिला अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी,बूथ के पदाधिकारी सेक्टर प्रभारी व सभी को शुभकामनाएं। केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गांव-गांव और घर-घर तक हो रहा पहुंचाने का काम-स्वतंत्र देव सिंह।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज अवध क्षेत्र के कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट वजीरगंज में हुआ कार्यक्रम। इस मौके पर सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, खब्बू तिवारी,रामचंद्र यादव, शोभा सिंह, बाबा गोरखनाथ, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व अन्य गणमान्य लोग रहे मौजूद।