अखिलेश यादव की रिपोर्ट
अयोध्या- समाजवादी पार्टी महानगर अयोध्या में महिला सभा का संगीता यादव के नेतृत्व में हुवा आयोजन। अध्यक्ष सरोज यादव ने वर्तमान सरकार को पिछले 4 वर्षों में खेल बताते हुए कहा कि बेरोजगारों किसानों, व्यापारियों एवं महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार,दुराचार,शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।जिस पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सरकार अपने किए वादों पर खरी नहीं उतरती है।जनता इनसे ऊब चुकी है और त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं जो किसान हमारा अन्नदाता है वह तीन महीनों से सड़क पर बैठा है। और कह रहा है कि हमें तीन कृषि कानून बिल नहीं चाहिए इसे वापस लो तो क्या समस्या है। सरकार इसे वापस क्यों नहीं ले रही है। इन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है क्योंकि यह सरकार हम जनता की नहीं कुछ पूंजी पतियों की है वह जैसा चाहते हैं सरकार वैसा ही करती है उनका जनता से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है आवारा पशुओं को छोड़ दिया फसलों को चढ़ने के लिए देश के अन्नदाता की हालत बंद से बदतर हो गई हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। महिलाओं का रसोई घर चलाना मुश्किल हो रहा है क्या खाएं क्या बताएं क्या पढ़ाएं क्या पहनाए। अब समझ से परे हो गया है महिलाओं के लिए। पढ़ा-लिखा नौजवान बेरोजगार है पेट की भूख शांत करने के लिए पैसा चाहिए जब रोजगार नहीं है तो नव जवान गुनाह की ओर अग्रसर हो रहे हैं बंद से बदतर यह 4 साल बीते हैं और प्रदेश सरकार कहती है कि हमने प्रदेश का विकास किया है श्रीमती यादव ने कहा कि हम हमारी समाजवादी सरकार थी तब सैकड़ों जनहित कार्य किए गए जिसको यह सुन भी नहीं सके उसी काम का यह फीता काटते फिरते हैं समाजवादी सरकार ने महिलाओं के सम्मान में सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन चालू किया। अपराध नियंत्रण के लिए 100 नंबर चलाया जिसे आज बदलकर 112 कर दिया गया है। गर्भवती महिलाओं को लाने ले जाने के लिए 102 नंबर चालू किया गया समाजवादी एंबुलेंस 108 नंबर चालू किया गया आदि ऐसे सैकड़ों कार्य किए गए आज यह सेवाएं ध्वस्त हैं कार्यक्रम में महिला संगठन की उपाध्यक्ष अल्पना यादव, पूनम यादव, अंशु यादव, अंशु कुमारी, गीता कुमारी, अनिता यादव, लीलावती, शारदा यादव, कल्पना सभी कार्यकत्री मौजूद रही।