मोहित कुमार
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अचानक सुसाइड करना एक गंभीर रहस्य उत्पन्न करता है। जानकारी के मुताबिक सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन के शिकार थे। वही सवाल यह भी उठता है कि सभी सुख सुविधा में विचरण करने वाला शख्स आखिर डिप्रेशन में क्यों चला गया? क्या इसकी वजह प्यार पैसा और धर्म वाद परिवारवाद रहा है? सुशांत की कहानी चौंकाने वाली है। इंजीनियर बनने वाला शख्स टीवी सीरियल के रास्ते से आज देश का मशहूर स्टार बनकर उभरा था। क्या सुशांत की काबिलियत बॉलीवुड परिवार में हजम नहीं हुई? सुशांत सुसाइड मामले की तहरीर महाराष्ट्र पुलिस के द्वारा हो रही है।
अंकिता लोखंडे का बयान
सुशांत सिंह राजपूत की पहली गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने 45 दिनों बाद चुप्पी तोड़ी है। और कई न्यूज़ चैनल में अपने विचारों को रखा है। अंकिता ने बताया कि सुशांत कभी डिप्रेशन में नहीं जा सकता, और ना कभी सुसाइड करने की सोचता। वह हमेशा खुश मिजाजी में जीता आया है। उन्होंने यह भी बताया कि सुशांत कभी पैसे को लेकर सोच नहीं करता था। ग्रामीण क्षेत्र से आया उसने अपनी काबिलियत के दम पर अलग पहचान हासिल की। कहीं ना कहीं इसमें कुछ रहस्य छुपा है। इसकी जांच निष्पक्ष होनी चाहिए, और अंकिता ने यह भी कहा कि सुशांत मेरे दिलों में अभी भी उतना स्थान रखता है। मेरा ब्रेकअप नहीं बल्कि सहयोग ने मुझे अलग किया है।
पटना में कराई एफ आई आर दर्ज
सुशांत के पिता के कृष्ण किशोर ने रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिया ने धोखेबाजी और झूठे प्यार में फंसा कर सुसाइड के लिए मजबूर किया। एफ आई आर में धारा 341, 342, 380, 406, 420, 306 में दर्ज की गई।
पटना में दर्ज एफआईआर में 7 बिंदुओं में जांच के लिए अपने विचार रखे
1. रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आने से पहले सुशांत को किसी प्रकार की दिमागी समस्या नहीं थी। फिर संपर्क में आने से अचानक डिप्रेशन की समस्या क्यों हुई इसकी जांच होनी चाहिए?
2. मेरे बेटे सुशांत को कोई दिमागी समस्या थी, तो उसके इलाज के संबंध में हमसे लिखित और मौखिक अनुमति क्यों नहीं ली गई, इसकी जांच होनी चाहिए?
3. रिया चक्रवर्ती के कहने पर सुशांत का उपचार कैसा किया गया। रिया और डॉक्टरों के षड्यंत्र की जांच होनी चाहिए?
4. मेरे बेटे की दिमागी हालत में उपचार एक कागजात रिया ने अपने पास रखें। और नाजुक स्थिति में सुशांत को अकेला छोड़ना सभी प्रकार से संबंध तोड़ना यह आत्महत्या का बड़ा कारण है। साथ ही सुशांत के सभी एविडेंस रिया ने अपने पास रखे थे। इसकी जांच होनी चाहिए?
5. सुशांत के बैंक खाते का स्टेटमेंट स्पष्ट रूप से दर्शाता है। कि कोटक महिंद्रा में ₹17 करोड़ होने के बाद 15 करोड़ रिया ने अपने परिवार जनों को क्रेडिट डेबिट कार्ड के द्वारा ट्रांसफर किए। इसकी जांच होनी चाहिए?
6. रिया चक्रवर्ती के संपर्क में आने के बाद सुशांत को फिल्मों में कमी आयी। इससे पहले मेरे बेटे का फिल्म जगत में काफी नाम था। इस षड्यंत्र की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए?
7. मेरे बेटे को परिवार से दूर किया और उसके पुराने फ्लैट से दूसरे जगह शिफ्ट करना, अपने कर्मचारियों को रखना यह सुशांत के साथ षड्यंत्र की असली कहानी थी। सुशांत ऑर्गेनिक खेती करना चाहता था। इसके लिए उसने अपने दोस्त महेश का साथ मांगा था। केरल में जमीन खरीदने का प्लान भी बनाया था। रिया ने उसके सपनों का विरोध किया, और इतना ही नहीं रिया चक्रवर्ती ने सुशांत को अपने परिवार से दूर किया। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए?
बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे का बयान
डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने महाराष्ट्र पुलिस की नाकामी पर निशाना साधा। और उन्होंने बिहार पुलिस को जांच का संज्ञान सौंपने की अपील महाराष्ट्र सरकार से की। साथ ही बिहार पुलिस की चार टीमें जांच के लिए मुंबई भेज दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी जांच के लिए मुंबई गए, तो महाराष्ट्र पुलिस ने चाल खेली, जिस फ्लाइट से विनय तिवारी गए उस फ्लाइट में किसी को क्वॉरेंटाइन नहीं किया गया। लेकिन अपर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को क्वॉरेंटाइन किया है। महाराष्ट्र पुलिस की नाकामी और विनय तिवारी के साथ छल यह स्पष्ट करता है कि सुशांत प्रकरण में सरकार व पुलिस प्रशासन की मिलीभगत है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा और सीबीआई जांच की मांग की।
सुशांत प्रकरण की जांच सीबीआई से होने को लेकर देश के कई दिग्गज नेता व पदाधिकारी मांग कर रहे हैं।
सुशांत के चाहने वाले भी महाराष्ट्र पुलिस व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सुशांत की बहन रूबी ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
सुशांत की बहन रूबी बीते दिनों मुंबई गई थी। और सुशांत को समझा-बुझाकर तीन-चार दिनों के बाद घर वापस आ गई थी। लेकिन रिया ने अपने षड्यंत्र में पूरी तरह ग्रसित कर लिया था। जिसमें मेरा भाई संसार छोड़ चला गया। वही रूबी ने रक्षाबंधन पर रोते हुए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने कहा कि मेरा इकलौता भाई था अब मैं किसके कलाई में रक्षा सूत्र बांधू। सुशांत सुसाइड प्रकरण की जांच सीबीआई के द्वारा करवाई जाए। उन्होंने यह भी लिखा कि सुशांत प्रकरण की जांच का संज्ञान आप अपने नेतृत्व में लेकर निष्पक्ष जांच करवाने की कृपा करें।
सुशांत के रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिठानी का झूठ बेनकाब
सुशांत के करीबी सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि रूम में बंद था। शक के दायरे में चाबी वाले को बुलाकर गेट खुलवाया। जिसमें सुशांत फंदे पर लटका मिला, शव को हमने उतारा और एंबुलेंस तक ले गये। जबकि एंबुलेंस के ड्राइवर का कहना है कि शव फंदे से हमने उतारा और मैं ही अपने सहयोगियों के साथ एंबुलेंस तक ले गया।
सुशांत सुसाइड में कौन-कौन शक के दायरे में हैं? क्यों पुलिस कर रही लापरवाही, सीबीआई का विरोध क्यों करती महाराष्ट्र सरकार?
सुशांत सुसाइड मामले को लेकर दुनिया की कई हस्तियां सीबीआई जांच की अपील महाराष्ट्र सरकार से कर रही हैं। पर तत्कालीन सरकार सीबीआई जांच की जरूरत नहीं समझ रही। उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है। अभी तक 56 लोगों के बयान दर्ज हुए हैं, लेकिन पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। जानकारी के मुताबिक सुशांत सुसाइड में रिया चक्रवर्ती के परिवार व सुशांत के करीबी नौकर का षड्यंत्र है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे और करण जौहर शाहरुख खान आलिया भट्ट आदि को शक के दायरे में बताया गया है। इस मामले की जांच सीबीआई के द्वारा होनी चाहिए। जिससे मामला स्पष्ट हो जाएगा।