अनुराग पाठक की रिपोर्ट
हरदोई- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ले से चुराया गया ई-रिक्शा पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। चोर के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ। सरदार गंज चौकी इंचार्ज राजेश्वर त्रिपाठी गश्त पर थे। उसी समय उन्हें दनिया पुर विक्कू निवासी आलेनूर पुत्र आलमगीर दरियापुर पुलिया के पास ई रिक्शा से दिखाई दिया। उन्होंने ई-रिक्शा रुकवाने का प्रयास किया तो आले नूर रिक्शा छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस द्वारा दौड़ा कर आलेनूर को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। और उसने मोहल्ला कटरा से ई रिक्शा कुछ दिनों पूर्व चोरी करने की बात स्वीकार की। चोर को आज जेल भेज दिया गया।