ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
मेष राशि
आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। आसपास के लोगों से सहयोग मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक होगी।
वृष राशि
आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। प्रेम और व्यापार की स्थिति सुधार की ओर जा रही है। किसी धार्मिक आयोजन का भी प्रोग्राम बन सकता है। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। परिवार के प्रति अधिक झुकाव रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है।
मिथुन राशि
आज कुछ नए कामों को शुरू करने का दिन है। आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। वाणी पर नियंत्रण रखना है। पूंजी निवेश अभी नहीं करना है। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। घर में कोई उत्सव हो सकता है।
कर्क राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होंगी। कारोबार में फायदा होने का योग बन रहा है। अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है।
सिंह राशि
आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त हो जाएगी।
कन्या राशि
आज का दिन उत्तम रहने वाला है। जीवन की परेशानी जल्द ही हल हो जाएगी। रुपए-पैसे में लगातार इजाफा हो रहा है। सरकारी तंत्र से लाभ मिल रहा है। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। काम में पूरा फोकस बनाएं रखें। धन के मामले में दिन बेहतर रहेगा। भाई बहनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है।
तुला राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए कार्यक्षेत्र में स्थितियां बेहतर बनेगी। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे तो अवश्य सफलता मिलेगी। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद मिल सकती है। यात्रा पर जाने की संभावना हो तो उसे टाल दें। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना बन रही है। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। छात्र पढ़ाई पर ध्यान दें। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग खुश रहेंगे। किसी मामले में आपको आज कुछ अच्छी सूचना भी मिल सकती है।
धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होगी। आर्थिक रूप से आपको लाभ की प्राप्ति होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको आपके ऑफिस में बेहतर नतीजे मिलेंगे। आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं। अनचाही यात्रा पर जाने से खर्चे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन में दिन कमजोर रहेगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा।
मकर राशि
आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आपको करियर से जुड़ा कई सुनहरा मौका मिलेगा। अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे। माता-पिता आपकी सफलता से प्रसन्न होंगे। आपके विरोधी कमजोर पड़ेंगे। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन के लिए भी दिन अच्छा है।
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। कठोर परिश्रम से ही सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिये फायदेमंद साबित होगी। आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार वालों का साथ आपको मानसिक सुकून देगा। प्रेम जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
मीन राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके कामों में सफलता मिलेगी। आपको नई सोच और विचारों के साथ आगे बढ़ना चाहिए। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेंगे। प्रेम संबंधों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा।
श्री राम गौशाला सेवा समिति? अयोध्या धाम हनुमानगढ़ी उत्तर प्रदेश