ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
आज अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि ( 04:19 AM, सितंबर 12 तक ) व दिन शुक्रवार ( 11 September 2020, Friday ) का है। इस दिन मृृगशिरा नक्षत्र ( 03:25 PM तक फिर आर्द्रा) रहेगा।
मेष राशि – आत्मविश्वास में वृद्धि के चलते आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यवसायिक यात्रा के दौरान नए व्यवसायिक अनुबंध लाभकारी होंगे।
वृषभ राशि – कार्यस्थल पर तनाव पूर्ण माहौल के बीच आर्थिक मामले यथावत रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। वहीं संतान की वजह से शर्मिंदा होना पड़ सकता है।
मिथुन राशि – रुके कार्य पूर्ण होंगे। धन लाभ के योग हैं। नौकरी में विघ्न आ सकता है, अत: नए कारोबार में संभल कर और सतर्कता से काम करें।पारिवारिक विवाद की संभावना के बीच अपने फिजूल खर्च को रोकें।
कर्क राशि – भाग्योदय के योग के चलते जो भी करें पूरी मेहनत और विश्वास से करें, सफलता मिलेगी। आज साहित्यकार लेखक और मंच से जुड़े लोग ख्याती प्राप्त करेंगे। जीवन साथी की चिंता रहेगी।
सिंह राशि – दिन ठीक नहीं है, रुक रुक कर हो रहे कार्य से परेशान रहेंगे। इसके अलावा पारिवारिक माहौल अनुकूल नहीं होने से तनाव बढ़ सकता है। वाहन पर खर्च होगा, जबकि कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान होंगे। नए दोस्त बनेंगे।
कन्या राशि – नए लोगों से संपर्क लाभदायक रहेंगे। लेकिन, विवादादि से क्लेश होगा। व्यय वृद्धि के चलते तनाव रहेगा। दुष्ट व्यक्ति कष्ट देंगे। नेत्र पीड़ा के अलावा पेट सम्बंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं।
तुला राशि – कोयला तेल और खनिज व्यवसाय मुनाफे में रहेगा। कारोबार में नई तकनीक पर खर्च बढेगा। आपके सामने बहुत सारी व्यवसायिक च्वॉइस हैं, लेकिन निर्णय आप को लेना है। कान सम्बंधित रोग उभर सकता है।
वृश्चिक राशि – व्यवसाय में साझेदार से मन मुटाव होगा। किसी पर भी आप बहुत जल्दी विश्वास न करें और भावुकता में आप अपने मन की बात किसी को न कहें। साथ ही फिजूल सोचना बंद करें।
धनु राशि – प्रोफेशन बदलने की इच्छा के बीच मनचाही सफलता के न मिलने से तनाव में रहेंगे। मित्रो से मतभेद संभव है। पढाई में ध्यान कम लगेगा। समय रहते अपनी संगत बदलें, नहीं तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी।
मकर राशि – कार्य की अधिकता रहने के बावजूद आज सारे जरूरी काम पूरे होंगे। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कर्ज सम्बंधित मामले हल होंगे। साथ ही नए लोगों से मुलाकत होगी।
कुम्भ राशि – मानसिक शांति के आभास के बीच विवाह में आ रही रुकावट दूर होगी। धर्म में रूचि बढेगी। पारिवारिक रीती रिवाजों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। खर्च बढेगा।
मीन राशि – किसी बड़े व्यवसायिक लाभ का अंदेशा है। ऋण चुकाने में सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी के चलते अपने अधिकारियों से विवाद संभव। आंख सम्बंधित तकलीफ हो सकती है अत: सावधानी पूर्ण कार्य करें।
विशेष उपाय
आज के दिन मस्तक पर केसर का चंदन लगाएं और केसर का दान करें??