ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
3 सितंबर 2020 का शुभ मुहूर्त…
: अभिजित मुहूर्त : 11:32 AM − 12:22 PM
: रवि योग : 12:05 PM से 01:51 PM
3 सितंबर 2020 का अशुभ मुहूर्त…
: कंटक – 14:53:09 से 15:43:29 तक
: राहुकाल – 13:31:21 से 15:05:44 तक
मेष राशि :- घर के वातावरण में सुख-शांति के बीच आपमें भावुकता अधिक रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थी आज अभ्यास और कॅरियर सम्बंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में व्यापारिक मंदी की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए कार्य करने की प्रणाली में कुछ परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अनचाही यात्रा करने की वजह से मन व्यथित रहेगा।
लव- पति-पत्नी के मध्य उपज रहे तनाव का असर घर परिवार पर भी पड़ सकता है। हालांकि आप परिस्थितियों को संभालने में सक्षम रहेंगे।
स्वास्थ्य- गले और छाती में कफ संबंधी इंफेक्शन हो सकता है। अपना उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
वृषभ राशि :- धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है। पारिवारिक शांति बनाए रखने के लिए निरर्थक वाद-विवाद न करें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा।
व्यवसाय- पब्लिक डीलिंग, ग्लैमर व कंप्यूटर से जुड़े व्यवसाय सफल रहेंगे। आपका व्यापारिक एटीट्यूड आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। बीमा एजेंट भी अपना टारगेट पूरा कर लेंगे।
लव- पति-पत्नी अपनी-अपनी व्यस्तता के कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाएंगे। परंतु घर के बड़े बुजुर्ग घर में अनुशासित वातावरण बनाकर रखेंगे।
स्वास्थ्य- थायराइड संबंधी समस्या बढ़ने की आशंका लग रही है। अपनी जांच करवाएं तथा उचित इलाज भी लें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
मिथुन राशि :- आज मित्रों और प्रिय पात्र के साथ भेंट होगी। मध्याहन के बाद अरुचिकर घटनाओं से मन अस्वस्थ होगा। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधो में निकटता आएगी।
व्यवसाय- अगर किसी व्यवसाय में साझेदारी की योजना बन रही है तो तुरंत उस पर अमल करें। इस समय परिस्थितियां लाभदायक है। साथ ही धन प्राप्ति के भी ग्रह योग बने हुए हैं। कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार का परिवर्तन करना भी लाभदायक रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। परंतु किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने पारिवारिक जीवन में ना होने दें।
स्वास्थ्य- चोट या एक्सीडेंट होने जैसी आशंका लग रही है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क राशि :- वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। नकारात्मक विचार मन में न आने दें। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।खान-पान में भी संयम बरतें।
व्यवसाय- आज कोई भी नया काम ना ही शुरू करें तो बेहतर है। क्योंकि कोई भी निर्णय गलत होने की वजह से नुकसान हो सकता है। बेहतर रहेगा कि कार्य क्षेत्र में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम की अधिकता की वजह से तनाव रह सकता है।
लव- आर्थिक समस्या को लेकर पति-पत्नी के बीच कुछ तनाव रह सकता है। बेहतर होगा कि आपस में बैठकर गलतफहमी को सुलझा लें।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर व डायबिटीज आदि की समस्या उत्पन्न हो सकती है। मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- बदामी, भाग्यशाली अंक- 8
सिंह राशि :- आज शुभफलदायी संभावनाओं के बीच नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए अनुकूल है। दूसरों के प्रति आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा।
व्यवसाय- आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना लग रही है। थोड़ी सी सावधानी बरतने से आपकी काफी समस्याएं हल हो जाएंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को विदेश संबंधी कोई उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। परंतु आप घर और व्यवसाय दोनों में सामंजस्य बनाकर रखेंगे।
स्वास्थ्य- एसिडिटी व गैस होने जैसी समस्या रहेगी। अत्यधिक गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन ना करें।।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 8
कन्या राशि :- आज मेहनत का फल मिलेगा। धन सम्बंधित लेन-देन में ध्यान रखें। ध्यान रहें कम समय में अधिक लाभ पाने के विचार में आप फंस सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़े। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें।
व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखंे। धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जाएगी।
लव- विवाहित जीवन खुशनुमा रहेगा। घर में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन होने से सकारात्मक वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम की अधिकता की वजह से शारीरिक व मानसिक थकान रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला राशि :- शुभ समाचार मिलने के साथ ही आज व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। अपने घर और संतान सम्बंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने व बचपन के मित्रों से भेंट के कारण मन में आनंद छाया रहेगा। साथ ही नए मित्र भी बन सकते हैं। ध्यान रहें अनजान लोगों पर भरोसा न करें। धन खर्च हो सकता है।
व्यवसाय- मीडिया, आर्ट और कंप्यूटर से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक उपलब्धियां प्राप्त होंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने डिपार्टमेंट में किसी प्रकार की महत्वपूर्ण आथोरिटी प्राप्त हो सकती हैं।
लव- दांपत्य जीवन ठीक रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध उपज सकते हैं इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
वृश्चिक राशि :- आज लाभदायी दिन है। व्यवसायिक क्षेत्र में उच्च अधिकारियों से अच्छे संबंध के चलते आपकी प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने और उगाही की वसूली की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना के बीच दोस्तों के साथ मेलजोल बढेगा।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। परंतु किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद आपकी समस्याओं का जल्दी हल भी प्रदान करेगी। परंतु फिर भी प्रतिस्पर्धा संबंधी परिस्थितियों का सामना करना ही पड़ेगा।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगी। तथा आपसी संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- दूषित खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6
धनु राशि :- आर्थिक दृष्टि से भी लाभ के साथ ही जीवन साथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। लेकिन, उच्च अधिकारियों के साथ वाणी और व्यवहार में संभलकर चलें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है।
व्यवसाय- आज अधिकतर समय मार्केटिंग तथा बाहर की गतिविधियों को पूरा करने में ही व्यतीत हो जाएगा। परंतु फिर भी कार्यक्षेत्र में सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों की उच्चाधिकारियों के प्रति छवि और अधिक मजबूत बनेगी।
लव- जीवनसाथी का सहयोगात्मक पूर्ण व्यवहार आपको तनावमुक्त रखेगा। तथा आपसी संबंधों में भी मजबूती बनेगी।
स्वास्थ्य- किसी पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। और आप पुनः अपने कार्यों पर पूरी ऊर्जा से ध्यान दे पाएंगे।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5
मकर राशि :- समय ठीक नहीं है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है। आज क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।स्वास्थ्य का ख्याल रखने के साथ ही सरकार विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। परिजनों के साथ कलह के प्रसंग बन सकते हैं।
व्यवसाय- अगर पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय करने की सोच रहे हैं तो यह आर्थिक दृष्टि से आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद रहेगा। और आपके निर्णय सर्वोपरि रहेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी प्रकार की समस्या में फंस सकते हैं। इसलिए सावधान रहें।
लव- किसी अन्य व्यक्ति की वजह से वैवाहिक जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकता है। और सामाजिक मानहानि की भी आशंका है।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम की वजह से किसी प्रकार के त्वचा संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना है। इसलिए हाइजीनिक रहना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
कुम्भ राशि :- समय से पहले आप का कोई भी काम न बनेगा, अत: अपनी बारी का इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब होने के चलते आकस्मिक खर्च हो सकता है। लेकिन, धन लाभ आपकी चिंता को कम कर देगा।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी। परंतु किसी किसी समय कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। परंतु यह ध्यान अवश्य रखें कि मेहनत द्वारा ही भाग्य का निर्माण होगा। शेयर व सट्टा जैसे कार्यों में फायदा होगा।
लव- जीवन साथी से अधिक उम्मीद रखना आपके संबंधों में दूरियां ला सकता है। विवाह योग्य युवाओं के लिए कोई अच्छा रिश्ता आएगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा मेहनत की वजह से पैरों में सूजन व दर्द जैसी समस्या रहेगी। समय-समय पर आराम भी करते रहे।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 1
मीन राशि :- आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें। प्रवास या पर्यटन का योग है। संतों के दर्शन से लाभ होगा।
व्यवसाय- कमीशन तथा बीमा संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। रुकी हुई कोई पेमेंट वगैराह प्राप्त करने के लिए समय उत्तम है। विदेश संबंधी व्यवसाय भी जल्दी ही गति पकड़ेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का अपने आफिस में दबदबा बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के आपसी संबंध मधुर रहेंगे। पुराने मित्रों से मुलाकात और अधिक खुशी प्रदान करेगी।
स्वास्थ्य- नींद ना आने जैसी समस्या परेशान कर सकती है। जिसकी वजह से मानसिक थकान अधिक महसूस होगी।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5