ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
मेष
मेष राशि वाले लोगों को आज सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश संबंधित कामों में आपको लाभ मिल सकता है। वाहन मशीनरी के प्रयोग में थोड़ी सावधानी बरतें अन्यथा शारीरिक हानि होने की आशंका बन रही है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में खुशियां बढ़ेंगीं।
वृषभ
वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी बोलचाल पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा। परिवार के किसी छोटे सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। किसी जरूरी काम में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप कोई बड़ा काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आगे चलकर लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं।
मिथुन
मिथुन राशि वाले लोगों का आज का दिन थोड़ा कठिन रहेगा। किसी अनहोनी होने की आशंका बन रही है। शारीरिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। अचानक लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। लेनदेन के कामों में आप जल्दीबाजी मत कीजिए। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहने वाला है। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।
कर्क
कर्क राशि वाले लोगों को आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। पैसों का लेनदेन मत कीजिए। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा कष्टकारी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। कोर्ट कचहरी में लाभ मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।
सिंह
सिंह राशि वाले लोग किसी लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। कामकाज के सिलसिले में आप कोई नई योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। व्यापार में आपको मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन शुभ रहेगा। आज आप कोई जोखिम अपने हाथ में लेने का साहस कर सकते हैं।
कन्या
कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन काफी हद तक ठीक रहने वाला है। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी जरूरी काम को लेकर आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है परंतु आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
तुला
तुला राशि वाले लोगों को मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसके इलाज में अधिक धन खर्च होगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। कामकाज के प्रति आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज पहले की गई मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। आपका मनोबल मजबूत रहेगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आज आप कोई बड़ा निवेश करने का निर्णय ले सकते हैं।
धनु
धनु राशि वाले लोगों को आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। कानूनी मामलों से दूर रहने की जरूरत है। आप किसी शुभ यात्रा पर जा सकते हैं। सुख-साधन जुटाने में आप सफल रहेंगे। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु आपको अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट देखने को मिलेगा।
मकर
मकर राशि वाले लोगों को आज अपने गुप्त शत्रुओं से संभल कर रहने की आवश्यकता है, यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। घर-परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होने की संभावना है। पारिवारिक मामलों में आपको समझदारी से निर्णय लेना होगा। अचानक बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बनेगा। कारोबार से जुड़े हुए लोगों को बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
कुंभ
कुम्भ राशि वाले लोगों को आज लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। आप स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहने वाला है।
मीन
मीन राशि वाले लोग किसी पुरानी बीमारी को लेकर काफी परेशान रहेंगे। किसी विशेष व्यक्ति से बेवजह का विवाद हो सकता है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। अचानक दुखद समाचार मिलने की संभावना है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान करेगी। कामकाज के प्रति आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।