ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
मेष:
मेष राशि के जातक आज मान सम्मान पाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे। प्रयासों के बावजूद कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे। कमाई के अच्छे आसार नजर आते हैं। जिसे संचित करने के प्रयास सार्थक रहेंगे। फिजूलखर्ची से बचना ठीक रहेगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातक पद प्राप्ति के लिए बहुत अधिक मेहनत करेंगे और उन्हें सफलता भी मिलेगी। कामकाज से जुड़ी हुई कोई अच्छी सूचना भी आज आपको मिल सकती है। रुपए-पैसों के मामले में दिन सामान्य है। स्वयं की इच्छा पूर्ति के लिए धन खर्च का योग बनता है।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक पूरी क्षमता से आत्मविश्वास के साथ काम करेंगे और मन मुताबिक परिणाम पाने में कामयाब रहेंगे। रिसर्च फील्ड से जुड़े हुए जातकों के लिए नई उपलब्धियां मिलने का समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है।
कर्क:
कर्क राशि के करियर के लिए सभी ग्रह नक्षत्र सहायक बन रहे हैं। प्रसन्नतापूर्वक सभी कामों को करेंगे और सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत लाभदायक समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आपके ऊपर है। उधार दिए हुए पैसे के वापस आने की संभावना भी बनती है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहु त जरूरी है। खराब स्वास्थ्य की वजह से कामकाज बाधित हो सकते हैं। वाणी पर संयम बनाए रखें। विदेश से संबंधित कामकाज करने वाले लोगों के लिए अनुकूल समय है। लाभ की अच्छी संभावना बनती है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों का कामकाज में उत्साह बना रहेगा। काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। उच्च अधिकारियों से मान-सम्मान प्राप्ति के योग बनते हैं। आर्थिक रूप से भी अच्छा समय है। सुव्यवस्थित रूप से धन का निवेश करेंगे। जिससे आगे चलकर लाभ होने का योग बनता है।
तुला:
तुला राशि के जातक आज योजनाओं को कार्यक्षेत्र में इंप्लीमेंट करने में कामयाब रहेंगे । अपने उच्चाधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी । मान-सम्मान प्राप्ति के योग बनते हैं। फाइनेंस के मामले में दिन बहुत अच्छा है। मेहनत का फल तुरंत नजर आएगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातक लाभ प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। सफलता मिलेगी और मन में सुकून रहेगा। धन प्राप्ति के लिए भी अच्छा समय है। आपके प्रयास सार्थक रहेंगे । फिजूल धन खर्च का योग भी बनता है।
धनु:
धनु राशि के जातकों में अहंकार बढ़ेगा जिसकी वजह से सहयोगियों के साथ सामंजस्य बिठाना मुश्किल होगा। कामकाज में भी रुकावटें बनी रहेंगी। निराश ना हो अनुकूल समय आने का इंतजार करें। मन की शांति के लिए मेडिटेशन जरूर करें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है।
मकर:
मकर राशि के जातकों को साझेदारी से संबंधित काम में बहुत ध्यानपूर्वक काम करना चाहिए। वाद-विवाद हो सकता है। यह समय शांत रहने का है। प्रतिक्रिया देने से जितना ज्यादा बचेंगे उतना आपके लिए बेहतर है। काम पर फोकस करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को सब प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी। मन में स्थिरता रहेगी । काम आसानी से पूरे होंगे। धन की दृष्टि से भी अनुकूल समय है। परिवार के सहयोग से धन प्राप्ति के अच्छी संभावना बनती है। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेगा।
मीन:
मीन राशि के जातकों को कामकाज में बहुत अधिक प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। अपनी बात को सही तरीके से रखने में कामयाब रहेंगे। आत्मविश्वास के साथ कार्य करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय अनुकूल है। धन को संचित करने के प्रयास सफल रहेंगे।
विशेष उपाय
जिस भक्तों के पास में पुत्र की प्राप्ति नहीं हो पाती है तो करें भगवान श्री कृष्ण का संतान गोपाल पाठ कृष्ण जन्माष्टमी के दिन।