ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
तिथि
सप्तमी
12:25 तक
नक्षत्र विशाखा 13:56 तक
करण वणिजा
विष्टि
12:25 तक
23:30 तक
पक्ष
शुक्ल
वार मंगलवार
योग इंद्र 21:43 तक
सूर्योदय 05:58
सूर्यास्त 18:45
चंद्रमा तुला राशि में
राहुकाल दोपहर 15:34 − 17:09
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:56 − 12:48
मेष राशि :- कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभावना है। न्याय पक्ष मजबूत होगा। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च के साथ ही पारिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी।
करियर- आपको अपने नए बॉस का साथ मिल सकता। आप महान सफलता के लिए सक्षम हैं।
लव – आप अपने दोस्त के लिए अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। वे तुम्हें वापस प्यार करेंगे।
हेल्थ – सेहत में परेशानी के कारण आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।
वृषभ राशि :- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। पारिवारिक यात्रा के योग के चलते व्यस्तता के कारण जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती हे।
करियर- काम असाधारण रूप से शानदार रहेगा। आपको अपना काम पसंद आएगा।
लव – आपका साथी आपकी कंपनी से प्यार करता है। आप अपने साथी को प्यार का एहसास कराते हैं।
हेल्थ – धूम्रपान या अन्य कोई बुरी लत छोड़ने का अच्छा समय है।
मिथुन राशि :- आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। विरोधी सक्रिय होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें ।
करियर- काम पर फोकस रहेगा, लेकिन आपको अपने भीतर कुछ बदलाव करने होंगे। आप जो कुछ भी करते हैं, उसके अनुरूप बनें।
लव – आपको कुछ पुरानी यादें परेशान कर सकती हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें।
हेल्थ – आपको घुटनों में दर्द हो सकता है।
कर्क राशि :- नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। यात्रा टालें।
करियर – आपकी टीम आपके काम से प्रेरित है। वे मदद के लिए आपके पास आएंगे।
लव – अपने प्रेमी से बात करें, वे आपको कोई राज बता सकते हैं। आपका साथी आपके साथ अपनी रुचियों को साझा करना पसंद करता है।
हेल्थ – आपको पैर के पंजे या टखने में मोच आ सकती है।
सिंह राशि :- नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। लेकिन, समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। अपने स्वास्थ पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों मे रुचि बढेगी।
करियर – आपको नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त होंगे। आप एक ऐसी नौकरी पर विचार कर सकते हैं, जो आपको सीखने में मदद करेगा।
लव – अपने साथी के साथ एक मजेदार शाम आप दोनों को करीब लाती है। आप एक संगीत कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
हेल्थ – उपचार के लिए योग करने का अच्छा समय है।
कन्या राशि :- विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति की संभावना के बीच व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।
करियर – आपकी टीम आपके साथ काम करना पसंद करती है। आज आप बहुत सकारात्मक लग रहे हैं।
लव – आप अपने प्रेमी के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते हैं। कुछ अच्छा प्लान करें, जिससे उन्हें खुशी मिले।
हेल्थ – आपको हाथों की उंगलियों पर चोट लग सकती है।
तुला राशि :- कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में समिलित होंगे।
करियर- आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है।
लव – आपको रिश्ते में पारदर्शिता लानी होगी। अपनी भावनाएं साथी के साथ शेयर करें।
हेल्थ – स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मौसम के परिवर्तन से संभलकर रहें।
वृश्चिक राशि :- भाग्य के भरोसे बैइने की बजाय कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दे। संत दर्शन संभावना के बीच धर्म कर्म में आस्था बढेगी।
करियर – आपके पास एक बेहतरीन बिजनेस आइडिया है। लोग आपके व्यवसाय में निवेश करने आएंगे।
लव – किसी सामाजिक समारोह में आपको एक आकर्षक व्यक्ति मिल सकता है। उन्हें अपनी भावनाएं बताएं।
हेल्थ – सुबह सिर दर्द आपके दिन को प्रभावित कर सकता है।
धनु राशि :- आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रो से भेंट होने के साथ ही सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। विवादों को टालें।
करियर- काम के सिलसिले में यात्रा की संभावना है। आपकी योग्यता आपकी प्रगति में योगदान करेगी।
लव – आपके अपने साथी के साथ बहस हो सकती है। यह आपके मूड को प्रभावित कर सकता है।
हेल्थ – बाहर के खाने से दूर रहें, आपको गैस्ट्रिक की समस्या हो सकती है।
मकर राशि :- परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद संभावना के बीच पुरानी मामले सुलझ सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना के बीच आप के अपने आपको धोखा दे सकते हैं, अत: सतर्क रहे। व्यापार विस्तार की योजना टालें।
करियर – कोई नया बिजनेस शुरू करें। सुनिश्चित करें कि आप व्यवसाय शुरू करने से पहले एक अद्भुत नेटवर्क का निर्माण करें।
लव – आपका साथी के साथ विवाद हो सकता है। वो बहुत मूडी हैं। शांत रहें, सब ठीक हो जाएगा।
हेल्थ – आपको माइग्रेन हो सकता है। नींद में कमी ना होने दें, शोर से बचें।
कुम्भ राशि :- व्यापारिक उन्नति के चलते मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें, न की औरो की देखा देखी करें।
करियर – कुछ मामलों में आपको आर्थिक लाभ भी होने के संकेत हैं। आपके लिए दिन करियर के नजरिए से सकारात्मक रह सकता है।
लव – जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक संबंध मजबूत होगा। प्रेमियों के लिए समय अनुकूल है।
हेल्थ – आपको वाइरल इंफेक्शन या मौसम के परिवर्तन से परेशानी हो सकती है।
मीन राशि :- विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है। कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, वरना नुकसान हो सकता हे। मकान संबंधी समस्या का समाधान होगा।
करियर – आर्थिक उन्नति या प्रमोशन का अगर आपको पहले भरोसा दिलाया गया है, तो आपको आज उसका लाभ मिल सकता है।
लव – आपके लिए समय काफी राहत और रोमांच भरा रह सकता है। आपको सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
हेल्थ – आपके लिए समय सेहत के लिहाज से काफी अच्छा रह सकता है।