लुधियाना। डाबा रोड के मुकंद सिंह नगर इलाके में साेमवार सुबह तीसरी मंजिल के नीचे काम कर रही लेबर के ऊपर लेंटर गिर गिरने से 30 मजदूर दब गए। लेबर उस लेंटर को जैक के सहारे ऊपर उठाने का काम कर रही थी। घटना का पता चलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड व प्रशासनिक अमला बचाव कार्य में जुट गया।
लेंटर गिरने से टूटी दीवार पीछे वाली फैक्ट्री बालाजी इंटरप्राइजेज में जा गिरी, जिससे कुछ कमरों काे नुकसान पहुंचा है। साथ ही पीछे खड़े एक टेंपो और एक ऑटो रिक्शा भी चपेट में आ गए। टेंपू के अंदर बैठा ड्राइवर परमिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक अन्य फैक्ट्री जीके प्लेटिंग के सेट के ऊपर भी दीवार का मलबा गिरा। जिसके नीचे काम कर रहे फैक्ट्री के तीन मजदूर दब गए। उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
सुबह 9:30 बजे हादसे के बाद मचा हड़कंप
समाचार लिखे जाने तक नाै घायलों को निकाल इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया है। घटना सुबह 9:30 बजे की है। मुकुंद सिंह नगर इलाके में जसमेल सिंह एंड संस नाम की फैक्ट्री की तीसरी मंजिल का लेंटर उठाया जाना था। इसके लिए सुबह 4:00 बजे से ही ठेकेदार मजदूरों समेत पहुंच गया और काम शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि लेंटर को उठाने के लिए 40 जेक लगाए गए थे।
नगर निगम से नहीं ली थी परमिशन
सुबह 9:30 बजे अचानक वह लेंटर भरभरा कर काम कर रहे मजदूरों के ऊपर आ गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लेंटर गिरते ही चार-पांच मजदूर से छिटक कर बाहर की और गिर गए। चार पांच मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई जबकि अन्य मजदूर लेंटर के नीचे दब गए। अभी तक किसी मजदूर के जानी नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि लेंटर उठाने की परमिशन नगर निगम से नही ली थी।
लाेगों ने निकाल पांच घायल निकाले
प्रशासन के आने से पहले स्थानीय लाेगों ने निकाल पांच घायल निकाल दिए थे। साथ की फैक्ट्री में काम कर रहे तीन मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हाे गए हैं। बचाव कार्य के लिए प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ को बुलाया गया है। टीम ने पहुंच कर काम शुरू कर दिया है।