रायपुर । आत्महत्या व्यवहार को भांपना मुष्किल है को ध्यान मे रखते हुए दिनाॅक 18/12/2021 को सी.आर.पी.एफ. परिवार कल्याण संस्था (CWA) ने ग्रुप केन्द्र आरंग में आत्महत्या की रोकथाम के लिए एक कार्यषाला का आयोजन किया।
कार्यषाला की अध्यक्षता श्रीमती विनिला प्रकाष, अध्यक्ष, क्षेत्रीय CWA ने की। कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे सी.आर.पी.एफ. के कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया।
इस कार्यषाला की मुख्या वक्ता डॉ. वर्निका शर्मा, प्रसिद्व सामाजिक कार्यकर्ता व चेयरपर्सन ‘‘जनजातीय क्षेत्र अध्ययन समूह‘‘ थे। डॉ. शर्मा ने आत्महत्या के पहले के व्यवहार को समझने एवं आत्महत्या के प्रयासों को रोकने के बारे मे विस्तृत जानकारी दी।
CWA अध्यक्ष, श्रीमती विनिला प्रकाष ने बताया कि हम सब को आत्महत्या की प्रवृत्ति के वार्निंग साईन को समझने एवं उनको सीरियस लेने की जरूरत है। हमे ऐसे स्थिती में उन लोगो को सपोर्ट करना चाहिए एवं उनकी काउन्सलिंग करनी चाहिए, क्योंकि खुलकर बात करने से बहुत सारी समस्या हल हो जाती है।
इस अवसर पर आईजी छत्तीसगढ़ सेक्टर, श्री प्रकाष डी. भा.पु.से. ने बताया कि CRPF ने जवानों को तनाव से मुक्त रखने के लिए कई कदम उठाये हैं, जिनमे चैपाल का आयोजन, खाने व रहने के स्तर में सुधार तथा मनोरंजन गतिविधियों को उच्च स्तरीय बनाया गया है। इसके अलावा पीयर ग्र्रुप, साथी सिस्टम को बनाया गया है। समस्या / शिकायत निवारण प्रणाली को भी विकसित किया गया जिसके द्वारा कोई भी जवान अपनी समस्या निवारण हेतु सीधे वरिश्ठ अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हेै।
प्रोग्राम के अन्त में आत्महत्या रोंकथाम हेतु एक पोस्टर जारी किया गया, जोकि CRPF के सभी कैम्पों में जागरूकता हेतु लगाया जायेगा।