100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले
नागपुर-बच्ची की तलाश में पुलिस ने सौ से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब जाकर उन्हें आरोपी महिला बचतरानी का सुराग मिला। शिकायतकर्ता राजेंद्र नागपुरे ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले एक महिला उनके घर पर काम की तलाश में आई थी और उसी के बाद उनकी 4 महीने की बेटी धनश्री गायब है। राजेंद्र ने उस महिला का हुलिया भी पुलिस को बताया जिसके बाद पुलिस ने हुलिए के आधार पर सीसीटीवी फुटेज में महिला को तलाशना शुरू किया। महिला पुलिस से बचने के लिए दूसरी जगह पर रहने लगी थी।
बीड से हुई गिरफ़्तारी
पुलिस ने महिला को बीड के अंबेजोगाई इलाके से गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस इस बात की छानबीन में जुटी हुई है कि क्या एक महिला ने इसके पहले भी इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया है या नहीं। आपको बता दें कि धनश्री के असली माता-पिता ने उसे राजेंद्र नागपुरे और उनकी पत्नी को जन्म के बाद सौंप दिया था