संवाददाता-विवेक चौबे
गढ़वा : जिले के कांडी में भाजपा नेताओं द्वारा एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता- भाजपा मंडल अध्यक्ष- श्रीकांत पांडेय ने की। वहीं प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष- रामलला दुबे ने बैठक में कहा कि विपक्षी दलों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए), एनपीएस एवं एनसीआर के विरुद्ध भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है। विरोधी अपने राजनीतिक लाभ हेतु जनता को गुमराह करने का कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून से देश में रह रहे किसी भी अल्पसंख्यक को कोई हानि नहीं है। साथ ही श्री दुबे ने कहा कि सीएए कानून में धर्म के आधार पर,प्रताड़ित होकर, पाकिस्तान व बंगलादेश से 31 दिसम्बर 2014 तक भारत आए शरणार्थियों को भी नागरिकता दिए जाने का प्रावधान किया गया है। भारत में अल्पसंख्यक से उनकी नागरिकता छिनने का कोई प्रावधान नहीं है। जबकि प्रखंड अध्यक्ष- श्रीकांत पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस जैसी विरोधी पार्टियां जो आज तक अल्पसंख्यकों को केवल अपना वोट बैंक समझती रही व गुमराह कर, इनमें भय बना कर रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनगणना का सीएए से कोई मतलब नहीं है। देश में राष्ट्रीय जनगणना तो प्रत्येक 10 वर्षों में होती है। साथ ही श्री पांडेय ने कहा कि पूर्व के प्रावधानों के अनुरूप देश में जनगणना का ही कार्य होगा। इससे किसी को कोई नुकसान नहीं है। वहीं बैठक में शामिल सभी भाजपा नेताओं द्वारा लोगों से सीएए, एनसीआर एवं एनपीएस के संबंध में भ्रम पैदा करने वाली दी जा रही गलत व बातूनी जानकारियों से सावधान रहने के लिए आग्रह किया गया। उक्त बैठक में- विधायक प्रतिनिधि- अजय सिंह, सांसद प्रतिनिधि- रामलखन प्रसाद , प्रखंड उपाध्यक्ष- शशि पाण्डेय , कांडी मुखिया- विनोद प्रसाद , प्रदिप दुबे, सुनिल सिंह, संजय प्रसाद, नीरज दुबे सहित कई अन्य लोग भी शामिल थे।