• असिया फारूकी
पढ़ती और पढ़ाती बेटी।
शिक्षित समाज बनाती बेटी।
होती है मां की प्यारी वह,
कभी नहीं घबराती बेटी।।
पिता का सम्मान है बेटी।
माता का अरमान है बेटी।
भाई-बहनों की प्रिय साथिन,
घर-आंगन की शान है बेटी।।
लक्ष्मी पन्ना पद्मिनी है बेटी।
सत्साहस की धनी है बेटी।
सुदूर अंतरिक्ष में जाकर,
कल्पना सम बनी है बेटी।।
मुरली की धुन-तान है बेटी।
और कभी अजान है बेटी।।
सहे कष्ट पर धैर्य न छोड़ें,
देश का गर्व-मान है बेटी।।
•••
•राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका, फतेहपुर (उ.प्र.)