ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
राशिफल के हिसाब से 23 फरवरी 2021 के दिन मिथुन राशि वाले व्यक्तियों को पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ प्राप्त होने की प्रबल संभावना रहेगी। परिवार की दृष्टि से भी आज का दिन आपका उत्तम रहेगा व सहयोग प्राप्त होगा। वहीं कर्क राशि वाले व्यक्तियों को अधिक प्रयास करने के बाद भी सफलता मिलने में कठिनाई महसूस होगी। अपनी वाणी पर संयम रखें, अन्यथा मान-सम्मान की हानि होने की संभावना रहेगी। मानसिक तनाव से बचें।
23 फरवरी 2021 का पंचांग
सूर्योदयः प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (p) प्रातः 6:04 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 6:07 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:14 बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथिः एकादशी सायं 6:5 बजे तक तत्पश्चात् द्वादशी, दिनः मंगलवार, नक्षत्र: आद्रा सुबह 12:30 बजे तक तत्पश्चात् पुर्नवसु, योगः आयुष्मान् रात्रि अंत 4:34 बजे तक तत्पश्चात् सौभाग्य, करणः विष्टि, राशि: चन्द्रमा मिथुन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 09:44 बजे से दोपहर 13:59 बजे तक, राहुकालः दोपहर 15.23 बजे से सायं 16.50 बजे तक
मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।
वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।
मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।
कर्कः- मानसिक अशान्ति रहेगी एवं घनिष्ठ मित्रों से धोखा मिल सकता है। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।
सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।
कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।
तुलाः- राशिफल के मुताबिक नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।
वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में खर्चे से बचेगें। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।
धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।
मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।
कुम्भः- राशिफल के मुताबिक किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।
मीनः- यदि आप विद्यार्थी है तो स्मरण शक्ति कमजोर रहेगी एवं भटकाव की स्थिति रहेगी। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।