अखिलेश यादव की रिपोर्ट
अयोध्या-विकास खंड रुदौली के ब्लाक परिसर में रविवार को में किसान गोष्ठी,प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव रहे जिन्होंने किसान मेला प्रदर्शनी, तथा गोष्ठी का शुभारंभ किया।प्रदर्शनी में स्थानीय बाल विकास परियोजना,कृषि विभाग,मृदा परीक्षण एवं स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय प्रस्तुति दिखाई पड़ी। कार्यक्रम के दौरान ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधियों,किसानों को सम्मानित भी किया गया।
वही भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उपजाऊ खेती से ही कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है और भाजपा सरकार हमेशा किसानों की आय कैसे दुगनी हो सकती उस पर कार्य कर रही है। साथ ही सरकार की उपलब्धियों एवं किसानो को लाभ पंहुचाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।ब्लॉक मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने पहुच कर आधुनिक कृषि के बाबत नई नई जानकारी भी हासिल किया।कृषि उपनिदेशक डॉ0 अशोक कुमार ने जैविक खेती एवं मृदा परीक्षण तथा फसल सुरक्षा एवं किसान सम्मान निधि व कृषि विधेयको की उपयोगिता पर सार्थक परिचर्चा प्रस्तुत की साथ ही शासन द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ अमित त्रिपाठी ने किया।इस मौके पर कृषि उपनिदेशक अयोध्या डॉ0 अशोक कुमार,उद्यान वैज्ञानिक प्रमोद सिंह,डॉ0 आरआर यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक,,निर्मल शर्मा,राम नरेश वर्मा,कृष्ण सागर पाल,उमा शंकर वर्मा प्रभारी बीज गोदाम,राजकीय,अनिल कुमार,भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामदीन वर्मा,सहायक निदेशक,सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।