प्रत्यूष की रिपोर्ट
कानपुर। कोविड 19 कोरोना वायरल से आज पूरी दुनिया संघर्ष कर रहा है। जिसके लिए आज सभी लोग एक होकर देश हित मे काम कर रहे है। कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी समुदायों, संगठन ,स्वयं सेवी संस्थाओं तथा एक एक भारतीय नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार कार्य कर रहे है।देश सेवा करने के लिए दिन रात एक करके पुलिस तथा डाक्टरो की टीम लगी हुई है। वही आम जन भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए अपने घरों में लंच पैकेट बनाकर लोगों को वितरण कर रहे हैं।विभिन्न औद्योगिक इकाइयों तथा उद्योगपतियों व संभ्रांत सक्षम नागरिकों द्वारा देश सेवा के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। उसी क्रम में आज जिलाधिकारी को लोगों ने सहायता राशि का चेक दिया।