रवि तिवारी की रिपोर्ट
कानपुर देहात-जनपद के रसूलाबाद क्षेत्र के एक परिवार में उस समय हाहाकार मच गया, संदिग्ध परिस्थितियों में नवयुवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब ग्रामीणों ने पेड़ से लटके मृतक के शव को देखा तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर में एक विवाहित युवक ने जामुन के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवारी जनो में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की चर्चा के मुताबिक युवक की पत्नी कुछ दिनों पूर्व उसके भाई के साथ चली गई थी। तभी से वह परेशान दिख रहा था।
मिली जानकारी के मुताबिक छक्कीलाल पुत्र कुंजी लाल ने अपनी शादी 4 वर्ष बिहार से की थी। मृतक छक्की लाल को एक पुत्र की प्राप्ति भी हुई। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। बीती रात उसने संदिग्ध अवस्था में गांव में खड़े जामुन के पेड़ से गले में फंदा डालकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह जब ग्रामीणों ने शव फंदे पर लटका देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक अपनी पत्नी से बहुत प्रेम करता था।
बताया गया कि करीब एक सप्ताह पूर्व उसकी पत्नी उसके सगे भाई के साथ चली गयी थी, जिससे वह काफी परेशान दिखाई दे रहा था। जिसके बाद सुबह उसका शव लटका पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक ने 4 वर्ष पूर्व अपनी शादी बिहार से की थी, उसका एक 4 वर्षीय बेटा भी है। पत्नी के चले जाने से झुब्ध होकर उसने इतना बड़ा कदम उठाकर आत्महत्या कर ली। चौकी प्रभारी राजीव कुमार ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों पर भी जांच कर रही है।