अब्दुल मोबीन सिद्दीकी की रिपोर्ट
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियो में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज सुबह पटेल नगर मोहल्ले की निवासी नर्गिस फात्मा(30) का शव उसके ससुराल मे संदिग्ध अवस्था में पाया गया।
उन्होंने बताया कि मृतका का विवाह करीब आठ साल पहले रजीउद्दीन उर्फ बब्लू के साथ हुआ था। जो इस समय विदेश में है। मृतका के दो बच्चे है। उन्होंने बताया कि मृतका काफी समय से ससुराल में अपने सास ससुर से अलग रह रही थी। मामला पारिवारिक कलाह का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिसके आधार पर आगे कार्यवाई की जायेगी।