ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
ग्रहों की स्थिति-शुक्र वृषभ राशि में हैं। सूर्य, बुध , राहु मिथुन राशि में हैं। चंद्रमा अभी भी सिंह राशि में हैं। केतु धनु राशि में हैं। गुरु और शनि मकर राशि में हैं। मीन राशि के मंगल बने हुए हैं। शुक्र मार्गी हो चुके हैं। बड़ी अच्छी स्थिति यह तुला और वृषभ के लिए है। लेकिन अभी भी बुध,गुरु और शनि वक्री हैं। सूर्य और राहु एक साथ ग्रहण योग बना रहे हैं। पूरे जनमानस को बहुत सावधानीपूर्वक चलना है। यह भी अच्छी स्थिति नहीं है। बहुत बचाकर चलना है।
मेष-विद्यार्थियों के लिए,सरकारी तंत्र में काम करने वालों के लिए अच्छा समय है। प्रेम के लिए अच्छी स्थिति नहीं है। स्वास्थ्य के लिए मध्यम स्थिति है। व्यापार भी ठीक ठाक है। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृषभ -तू-तू,मैं-मैं में न पड़ें। घरेलू सुख बाधित है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम है। व्यवसायिक दृष्टि से पहले से आप बेहतर चल रहे हैं। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन -व्यवसायिक मामले सुलझ रहे हैं। भाइयों, बहनों, अपनों का साथ मिल रहा है। स्वास्थ्य ज्यादा खराब है। प्रेम की स्थिति में सुधार है। व्यवसायिक मामले भी आपके सुलझ रहे हैं। मां काली की वंदना करते रहें।
कर्क -शासन सत्ता पक्ष से बचकर पार करें। स्थिति अच्छी नहीं कही जाएगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपके स्वास्थ्य और प्रेम में सुधार है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से भी पहले से बेहतर चल रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह -ओजस्वी, तेजस्वी बने रहेंगे। आपका कद बढ़ेगा। सब कुछ अच्छा है लेकिन स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। प्रेम पर ध्यान दे। व्यवसायिक मामले भी अभी बहुत अच्छे नहीं चल रहे हैं। ताम्र की कोई भी वस्तु पास रखें।
कन्या -स्थिति सही कही जाएगी। लेकिन चिंतित, अज्ञात, काल्पनिक भय परेशान करेगा।स्वास्थ्य, प्रेम,व्यवसाय मध्यम कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल दें।
तुला -आर्थिक मामले सुलझेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान पक्ष से कुछ अच्छा समाचार मिलेगा। प्रेम बहुत अच्छी स्थिति में नहीं दिख रहा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक -शासन सत्ता पक्ष का सहयोग रहेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। नौकरी-चाकरी में अच्छी स्थिति दिख रही है। व्यवसायिक स्थिति ठीक दिख रही है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम की स्थिति अभी अच्छी नहीं है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- भाग्यवश कोई काम बनेगा।पूजा-पाठ में मन लगेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी पहले से थोड़ा सुधार है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।
मकर- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई भी अभी निर्णय न लें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेम की स्थिति अच्छी है। निर्णय लेने की क्षमता अच्छी हुई है। व्यापार पहले से बेहतर है। मां काली की वंदना करते रहें।
कुंभ- रोजी रोजगार में तरक्की होगी। व्यवसायिक मामले फलीभूत होंगे।नौकरी-चाकरी के अवसर बनेंगे। व्यापार पहले से बेहतर है। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन- विरोधी परास्त होंगे। रुके काम चल पड़ेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार अच्छा है। प्रेम की स्थिति भी पहले से काफी सुधर चुकी है। भगवान शिव की अराधना करें।
श्री राम गौशाला सेवा समिति? अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश हनुमानगढ़ी