ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
मेष:
मेष राशि के जातकों की मन में कामकाज को लेकर कुछ अंतर्द्वंद चलता रहेगा। परंतु आपकी मेहनत और सही निर्णय से जल्दी ही आप इस से बाहर निकल आएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। खर्च अधिक रहेंगे। निवेश से भी आपको लाभ होगा।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। मन शांत रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। परिवार में खुशियां बढ़ाने के लिए धन खर्च करेंगे।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातक कामकाज के दबाव की वजह से परेशान रहेंगे। समय पर कार्य पूरा करके देना मुश्किल होगा। दुश्मनों का डर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है। धन कमाने के लिए किए गए सभी प्रयास सफल रहेंगे । खर्च करते समय आत्म नियंत्रण रखें।
कर्क:
कर्क राशि के जातक अपने सभी काम को नियम पूर्वक और सही तरीके से समय पर पूरा करने का प्रयास करेंगे। कामकाज के लिए बहुत भाग्यशाली दिन है। आसानी से काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय अनुकूल है। सोच-समझकर धन खर्च करेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातक धैर्य रखते हुए परिस्थितियों के अनुरूप व्यवहार करेंगे। जो भी करेंगे वह आसानी से पूरा हो जाएगा। ज्यादा भाग-दौड़ करने से बचेंगे। मनोवांछित लाभ पाने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। परंतु आप अपने प्रयासों को जारी रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। पूरी शिद्दत के साथ अपने काम को पूरा करने में लगे रहेंगे और सफल रहेंगे कामकाज को पूरा करने में परिवार का सहयोग मिलेगा। धन कमाने के लिए पहले कुछ धन खर्च करना पड़ेगा। तभी प्राप्तियां होंगी। खर्चों की वजह से परेशान रहेंगे।
तुला:
तुला राशि के जातक आज अपने सभी काम को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ में लगे रहेंगे । लोगों में आपका प्रभाव बढ़ेगा विरोधी भी आपके विरुद्ध कुछ बोल नहीं पाएंगे। धन प्राप्ति में मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। मेहनत का फल तुरंत ही मिल जाएगा।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। भाग्य का भी पूरा सहयोग आज आपको मिल रहा है। जो भी काम करना चाहते हैं पूरे आत्मविश्वास के करें। सफलता जरूर मिलेगी। दुश्मनों का नाश होने का योग बनता है। धन प्राप्ति के लिए प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। परंतु प्राप्तियां कम होगी।
धनु:
धनु राशि के जातकों के कामकाज में पार्टनर का सहयोग मिलेगा। मानसिक असंतोष की वजह से काम पर फोकस करना मुश्किल होगा। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें। सभी काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है।
मकर:
मकर राशि के जातकों को कामकाज में बहुत ज्यादा कंपटीशन का सामना करना पड़ेगा। आप सभी लोगों से आगे रहने में कामयाब रहेंगे। परंतु अंजाना भय आपको परेशान करता रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से धन प्राप्ति आप की मेहनत पर निर्भर करेगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को पुरानी मेहनत का लाभ मिलेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे । पारिवारिक काम से धन लाभ का योग बनता है। रुका हुआ पैसा पाने का प्रयास करेंगे जिसमें सफल भी रहेंगे। निवेश के लिए धन खर्च करेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातक अपने प्रतिद्वंदी को भी आज माफ कर देंगे और उनके साथ प्रेम पूर्ण व्यवहार करेंगे। सबको साथ लेकर चलना आपके लिए भी लाभदायक होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन लाभ की अच्छी संभावना बनती है।
श्री राम गौशाला सेवा समिति अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश हनुमानगढ़ी