ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
तिथि
एकादशी
13:57 तक
नक्षत्र म्रृगशीर्षा 30:33 तक
करण बालवा
कौवाला
14:14 तक
26:08 तक
पक्ष
कृष्ण
वार शनिवार
योग हरषाना 09:39 तक
सूर्योदय 05:54
सूर्यास्त 18:56
चंद्रमा मिथुन राशि में
राहुकाल सुबह 09:09 − 10:47
विक्रमी संवत् 2077
शक सम्वत 1941
मास भाद्रपद
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:59 − 12:51
मेष
कुछ लोगों और आदतों से एक निश्चित दूरी बनाए रखें, ताकि आप बुरी परिस्थितियों से बाहर निकल सकें। कार्यों के साथ भावनाओं को संतुलित करना आपके विकास के लिए एक महत्वपूर्ण चीज है। अपने काम पर भावनाओं को हावी ना होने दें। इससे आपको काम करने में काफी आसानी होगी।
करियर – आपको काम करने के लिए कुछ विशेष अधिकार और स्वतंत्रता मिल सकती है।
लव – आपको अपने रिश्तों में कुछ बाधा नजर आएगी। रिश्तों में ताजगी लाने के लिए आपको कुछ नया करने की आवश्यकता है।
हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा है। इसका आपको पूरा लाभ मिलेगा।
वृष
आज का दिन आपके लिए अपना नजरिया दुरूस्त करने का है। यदि आपके पक्ष में कुछ काम नहीं हो रहा है, तो आपको दृष्टिकोण बदलने की आवश्यकता है। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर थोपने की कोशिश ना करें। कुछ परेशानियां आपके सामने आज हो सकती हैं लेकिन आप इनसे आसानी से निपट पाएंगे। दिन कुल मिलाकर आपके लिए कुछ चुनौतियों के साथ सकारात्मक है।
करियर – आप प्रतिरोध और कई चुनौतियों के बावजूद करियर के मामले में सुरक्षित रहेंगे।
लव – रिश्ता कठिन समय से गुजर रहा है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
हेल्थ – सेहत के मामले में समय आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन
अपनी भीतर की ऊर्जा को आगे बढ़ाने का समय है। जिम जाने या रनिंग पर जाने से आप अपनी ऊर्जा को बेहतर तरीके से संरक्षित और उपयोग कर सकते हैं। इस समय आपके लिए दिशा में परिवर्तन करना अनिवार्य है। परिस्थितियों के अनुसार ही निर्णय लें। काम पर ध्यान लगाएं। यात्रा का संकेत है।
करियर – करियर के मोर्चे पर बहुत तरक्की होगी। ड्रीम प्रोजेक्ट पर अपनी ऊर्जा प्राप्त करें।
लव – जीवनसाथी के साथ झगड़ा या गलतफहमी हो सकती है।
हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कर्क
आज का दिन आपके लिए हर तरह की दुविधा से बचकर काम करने का है। आपका दिमाग आपके रास्ते में आने वाले हर विचार और निर्णय को भ्रमित करेगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को स्थगित करने का समय है। एक विचार जो असफल रहा वह अचानक सकारात्मक दिखेगा। अचानक या जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें। किसी भी तरह के अनुबंध या कागज पर हस्ताक्षर करने के पहले उसे अच्छे से पढ़ लें।
करियर – आपका पहले रिजेक्ट हो चुका कोई प्लान आज अचानक आपके काम आ सकता है। जॉब में सफलता के योग हैं।
लव – रिश्तों के लिए समय अच्छा है। अपने लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
हेल्थ – आज आपको जांघों में कुछ खिंचाव हो सकता है। सावधान रहें।
सिंह
आज का दिन आपके लिए अपने पारिवारिक परंपराओं और रीति-रिवाज में गुजरने वाला है। आप किसी पर्व या अपनी किसी सफलता का उत्सव मना सकते हैं। कार्ड्स का संकेत है कि आज आप सेलिब्रेशन मोड में रहेंगे। अपने रचनात्मक ज्ञान से खोज में जुटें करें और बहुत बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। पिछले कुछ समय से आप बहुत दबाव से गुजर रहे थे। अब साहस के साथ आगे बढ़ने का समय है।
करियर – आज आप अपने वर्कप्लेस पर योग्यता के आधार पर सम्मान और तरक्की पाएंगे।
लव – लव लाइफ के लिए बहुत खास और यादगार दिन है। आप इस दिन को लंबे समय तक याद रखेंगे।
हेल्थ – सेहत के लिए समय आपके अनुकूल रहेगा।
कन्या
आज का दिन आपके लिए पुराने प्रोजेक्ट या अटके हुए काम पूरे होने का है। आप अपनी जिम्मेदारियों के लिए सजग रहेंगे। आज कुछ पुराना अटका पैसा मिलने के संकेत हैं। आपको इसके लिए तैयार रहना होगा। कोई पुराना अटका काम भी आज हो सकता है। किसी भी स्थिति में अपने लोगों से बहस ना करें। ये आपको अनचाहा तनाव दे सकता है। आज कोई भी अव्यवहारिक योजना ना बनाएं।
करियर – काम के मामले में आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। यह तनाव आपकी तरक्की के लिए एक सकारात्मक तनाव होगा।
लव – आज रिश्तों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहितों को कुछ नए प्रस्ताव मिल सकते हैं।
हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप खुद में ऊर्जा महसूस करेंगे।
तुला
आज का दिन आपके लिए मानसिक शांति पर ध्यान देना आवश्यक है। उन चीजों को करें जो वास्तव में आपको आराम दें। इसमें योग शामिल हो सकता है, थोड़ा आराम करना और बहुत सारा पानी पीना। अपने आप को भौतिक स्तर पर आवश्यक चीजें दें। इससे आपको अपने मन की भावनाओं को समझना आसान होगा। आज का दिन आपके लिए काफी आराम और सुकून लेकर आ रहा है।
करियर – एक समय में एक काम करें और नतीजे हासिल करने के लिए चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ना आपके लिए बेहतर रहेगा।
लव – अपने अतीत को भूलने की कोशिश करें। पुराने दिनों की यादों से आगे बढ़ें। कोई नया रिश्ता आपके रास्ते में है।
हेल्थ – आज का दिन आपकी सेहत के लिए शानदार रहेगा।
वृश्चिक
आज का दिन आपके लिए कुछ आर्थिक संकट वाला हो सकता है। कई अप्रत्याशित और अनपेक्षित खर्च होंगे। आपको उत्साहवर्धक समाचार प्राप्त होंगे। अपने आप को चुनौती दें और आप दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे। आपके लिए आज ये आवश्यक है कि अपनी गुप्त बातों को किसी के साथ भी शेयर ना करें, चाहे वो आपका कितना ही खास मित्र क्यों ना हो।
करियर – नौकरी में परिवर्तन संभव है। कुछ नए अवसर आज आपको मिलने के योग हैं। इसे लेकर आप मानसिक रुप से तैयार रहें।
लव – आज कुछ पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कुछ विशेष लोगों के साथ आपका समय अच्छा गुजरेगा।
हेल्थ – दांतों में कोई समस्या हो सकती है। सावधान रहें।
धनु
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी बढ़ाने वाला रह सकता है। आपके लिए कुछ बड़ी समस्या ला सकता है। आपके आसपास के लोग ही आपके खिलाफ कोई काम कर सकते हैं। सतर्क रहने की जरुरत है। रिश्तों में ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी करीबी दोस्त से रिश्तों में मतभेद होने की आशंका है। अपने शब्दों का चयन सावधानी से करें।
करियर – आपके कार्यक्षेत्र में बहुत सारी राजनीति और बैकबाइटिंग हो रही है। सावधान रहें।
लव – अपने साथी के साथ कुछ क्वालिटी टाइम गुजारना आपके रिश्ते में मधुरता और प्रगाढ़ता लाएगा।
हेल्थ – लंबी सैर करें और प्रकृति के साथ समय बिताएं, ताकि ताजगी महसूस हो।
मकर
आज आपको अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों के प्रति ज्यादा सतर्क और सजग रहना होगा। कामों का टालने से आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। आपको महत्वपूर्ण मामलों पर जोर देने की कोई इच्छा नहीं है, लेकिन सावधान रहें क्योंकि कोई आपको देख रहा है। इसलिए, आज किसी भी तरह की लापरवाही या आलस ना आने दें। ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कुछ अप्रत्याशित लाभ होने के योग बन रहे हैं।
करियर – कारोबार धीमा चलेगा। यह आपके लिए पैसों का निवेश करने का एक अच्छा समय हो सकता है।
लव – रिश्तों में परिस्थितियां स्थिर रहेंगी। इससे आपको काफी राहत का अनुभव होगा।
हेल्थ – आज अत्यधिक तनाव के कारण आपको कुछ शारीरिक कष्ट हो सकता है।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनने का है। आपको लोग थोड़ी दुविधा में डाल सकते हैं लेकिन आज आप कुछ खास मामलों में अपने मन की आवाज सुनने से फायदे में रहेंगे। कुछ कामों में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलने के योग हैं। आपको आसपास के लोगों से तारीफ और सम्मान मिल सकता है। किसी और के मामले में उसकी ओर से फैसले लेने से बचें। ये आपको नई समस्याओं में डाल सकता है।
करियर- आपके प्रयासों के फल हर ओर से मिलने के योग हैं। ज्यादातर योजनाएं या प्रोजेक्ट आज सफल रहेंगे।
लव – आपको अपने साथी को उनके फैसले लेने की स्वतंत्रता देना आवश्यक है।
हेल्थ – सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है। कुछ लोगों को शुगर और ब्लड प्रेशर के मामलों में सावधानी रखनी होगी।
मीन
आज आपको अपनी कोशिशों से सफलता का रास्ता बनाना होगा। आप में वो शक्ति है जो आप अपनी इच्छा के अनुसार दुनिया को बदल सकते हैं। परिणाम प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग करें। आप अपने मनचाहे टारगेट की ओर तेजी से बढ़ सकते हैं लेकिन कुछ समस्याएं हैं जिनको हैंडल करने में सक्षम नहीं हो सकते हैं। अपनी कोशिशों को थोड़ा और तेज करने और रचनात्मकता दिखाने का अवसर है।
करियर – आज आपकी रचनात्मकता मूर्त रुप में आएगी। आपके प्रयासों और आइडियाज को सराहना मिलेगी।
लव – जब आपका साथी चिंतित हो तो सावधानी से चलें। अनावश्यक रुप से किसी पर अधिकार जमाने का प्रयास ना करें।
हेल्थ – दिल की सेहत पर अधिक ध्यान देना चाहिए, आपके घर में कोई व्यक्ति बीमार पड़ सकता है
श्री राम गौशाला सेवा समिति? अयोध्या धाम उत्तर प्रदेश