जैजैपुर से हरनारायण जायसवाल की रिपोर्ट
जैजैपुर – जांजगीर चांपा जिले के जैजैपुर तहसील अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केन्द पंजीयन क्रमांक 875 उपार्जन केन्द्र भातमाहुल मे दिनांक 7 दिसंबर 2021 को मंडी अध्यक्ष मेघनाथ आजाद व सदस्यगण डॉक्टर आनंद प्रसाद नायक ,अशोक रात्रे, रामदास लहरे, छत राम टंडन ,अमरनाथ चंद्रा, सम्मेलाल जायसवाल, और धान खरीदी प्रभारी रमेश जायसवाल एवं कंप्यूटर ऑपरेटर कार्तिक यादव व उपसरपंच प्रतिनिधि सुरेश चंद्रा द्वारा शुभ हाथो से पूजा अर्चना व नारियल तोड़कर किसानों का धान तौलकर धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किया गया भातमाहुल धान खरीदी केंद्र में लगभग 530 किसानों का धान खरीदी किया जावेगा जिसमें आज लगभग 100 बोरा का धान खरीदी किया गया है जिसमे समर्थन मूल्य ग्रेड ए 1960 सामान्य ज्ञान 1940, रू मे किसानों का धान लिया जाएगा इस अवसर पर उपसरपंच प्रतिनिधि सुरेश चंद्रा , श्याम लाल चंद्रा , तेरस जायसवाल , अच्छे जायसवाल , कुमार चंद्रा , गोविन्द प्रसाद चंद्रा, रामकिशन चंद्रा, गणेश चंद्रा ,देव राम जांगड़े , नंदू मीरेंद्र , अशोक मिरेंद्र , सहित अन्य ग्रामीण व किसान उपस्थित रहे