अनुराग साहू कि रिपोर्ट
मस्तूरी– खेल एवं युवा कल्याण विभाग छ.ग. शासन के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022- 23 का आयोजन जोन स्तर पर दिनांक 16.10.2022 से 21.10.2022 तक आयोजित है। उक्त कार्यक्रम के संचालन हेतु जोन स्तर पर आयोजन समिति का गठन किया गया है। मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के 131 ग्राम पंचायतों को अलग-अलग विभाजित कर 16 जोनों में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का खेल खेलवाया जाएगा, हर जोन में 8 से 10 ग्राम पंचायतें प्रतियोगिता में भाग लेंगे,आयोजन को सफल और सुचारू रूप से कराने के लिए हर जोन में कर्मचारी अधिकारी नियुक्त कर सुचारू रूप से खेल संचालन करवाया जा रहा है।