देश- प्रवासी भारतीयों का जलवा हर ओर दिखाई दे रहा है। लोग अपनी काबिलियत के बलबूते पर खूब धन कमा रहे हैं और अपने परिजनों को पैसा भेज कर उनकी जरूरतें पूरी कर रहे हैं। पैसा भेजने के साथ साथ प्रवासी भारतीय भारत की अर्थव्यवस्था को बेहतर स्वरूप देने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं।
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी आकड़ो के अनुसार अमेरिका में 44 लाख भारतीय प्रवासी रह रहे हैं। वहीं इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात और मलेशिया में भारतीय प्रवासी सबसे अधिक निवास कर रहे हैं। वहीं सूत्रों का दावा है कि प्रवासी भारतीयों ने एक साल में 83.15 बिलियन डॉलर अपने देश भेजे हैं और पैसा भेजने के मामले में यह अब्वल हैं।
वहीं भारतीय प्रवासी वैश्विक स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। कई बड़ी कम्पनियों में उच्च पद पर भारत के लोग हैं। वहीं अब विदेश के राजनैतिक पदों पर भी भारत का वर्चस्व दिखाई दे रहा है। ऋषि सुनक जो की अभी हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने हैं। वहीं कई देश और भी हैं जिनके राजनैतिक पदों पर प्रवासी भारतीयों की धाक जमी हुई है।