देश- भारत मे जनसंख्या तीव्रता के साथ बढ़ती जा रही है। वहीं अब भारत की जनसंख्या के परिपेक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र के जनसंख्या डिवीजन ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा, भारत की जनसंख्या तीव्रता से बढ़ रही है। आगामी तीन महीने में भारत की आबादी सभी देशों से अधिक होगी और जनसंख्या के मामले में भारत सबसे आगे पहुंच जाएगा।
वहीं बढ़ती जनसंख्या से भारत की सामाजिक और आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। रटगर्स यूनिवर्सिटी में साउथ एशियन हिस्ट्री की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ऑड्रे ट्रस्चके ने याहू न्यूज को बताया- लोगों का मानना है कि भारत की अर्थव्यवस्था में अभी संभावनाएं हैं क्योंकि यह युवाओं का देश है। भारत अपनी अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करता है।
भारत की आबादी तेजी से बढ़ रही है। भारत ने युवाओं को प्रोत्साहित किया है।1950 के बाद से भारत और चीन ने दुनिया की जनसंख्या वृद्धि का अनुमानित 35% हिस्सा लिया है. चीन एक वैश्विक औद्योगिक शक्ति के रूप में उभर रहा है. संयुक्त रूप से दो जनसंख्या अधिकेंद्र दुनिया के लगभग 8 बिलियन लोगों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
लेकिन अगर भारत की जनसंख्या इसी तरह बढ़ती रही। तो भारत की आबादी इससे काफी प्रभावित होगी। क्योंकि भारत चीन की तरह व्यापार के क्षेत्र में मजबूत नहीं है और इसी कारण बढ़ती जनसंख्या भारत मे गरीबी बढ़ाएगी। जो चिंता का विषय है।
3 महीने में भारत जनसंख्या के मामले में होगा विश्व मे नम्बर वन- सन्युक्त राष्ट्र संघ
![](https://nayabharatdarpan.com/wp-content/uploads/2023/01/httpsnayabharatdarpan.comstaticc1eclient86950uploadedc0a45e0ceecdc518ba6092dc039a931d.jpg)