मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
हरदोई जनपद के व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित जी के ऊपर लगे फर्जी मुक़दमे व् विरोधियों द्वारा हमले की धमकी से आक्रोशित होकर नगर अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व में शाहाबाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शाहाबाद तहसीलदार के जरिये जिलाधिकारी महोदय को दिया ज्ञापन माननीय जिलाध्यक्ष जी के ऊपर फर्जी मुकदमा हटाने व् सुरक्षा की मांग की गयी। इसके साथ ज्ञापन के जरिये व्यापार मंडल के महामंत्री संजीव बांगा ने प्रशासन को स्पष्ट किया गया कि किसी भी सूरत में यदि हमारे नेता के साथ कोई अप्रिय घटना घटी तो व्यापारी वर्ग चुप नहीं बैठेगा, उसके बाद जो होगा उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। फहीम अहमद, जुल्फिकार अंसारी, फैज़ान खान, सुलतान खान और अरमान खान ने कहा “कौम पार्टी कोई हो पहले हम व्यापारी हैं” और अपने जिलाध्यक्ष जी के साथ हैं। विशाल गुप्ता, नीरज नरूला, गोपाल जी गुप्ता और अमर सिंह ने कहा कि व्यापारी नेता विमलेश दीक्षित जी के सम्मान और सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता है। शाहाबाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने अपने व्यापारी नेता विमलेश दीक्षित जी के समर्थन में मोर्चा तैयार कर लिया है और किसी भी हादसे पर बड़े आंदोलन की खुली चेतावनी दी
संजीव बांगा नगर महामंत्री
उ प्र उद्योग व्यापार मंडल