ज्योतिषाचार्य पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री
अयोध्या 1 /मार्च,/ 22/मंगलवार को धनिष्ठा नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। साथ ही इस दिन शंख, पर्वत, हर्ष, दीर्घायु और भाग्य नाम के शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन मकर राशि में पंचग्रही योग बनेगा। मकर राशि में शुक्र, चंद्रमा, मंगल, बुध और शनि ग्रह एक साथ रहेंगे। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
मेष राशिफल
आज आपकी संतान की तरक्की देख मन प्रसन्न रहेगा, क्योंकि उन्हें आज कोई नई नौकरी मिल सकती है, जिसके कारण आपकी आय में भी सुधार होगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको धन का लेनदेन करने से पहले सावधान रहना होगा। आज का दिन नौकरी से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृष राशिफल
आज आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसके कारण आपको कारोबार में भी कठिनाई आएंगी, लेकिन आप उन्हें अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके समाप्त कर सकते हैं। आज यदि व्यापार के लिए किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है।
मिथुन राशिफल
आज आपको आय के कुछ नए स्त्रोत भी प्राप्त होंगे, जिन पर आपको अमल करके आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने माता पिता को देव दर्शन की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आज आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा।
कर्क राशिफल
आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। यदि आप किसी नए वाहन को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज आपका वह सपना पूरा होगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे।आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे।
सिंह राशिफल
आज आप अपने संचित धन में से भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपके लिए परेशानीभरा रह सकता है। आज आपको अपनी माताजी से किसी कहे हुए वादे को पूरा करना होगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, जिससे आपकी पुरानी यादें भी ताजा होंगी।
कन्या राशिफल
आज पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। जीवनसाथी से भी आज कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे और अपनी संतान के भविष्य की योजनाओं को बनाएंगे। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आप अपने लंबे समय से रूके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे, जिसके कारण आप उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे।
तुला राशिफल
आज अपने धन को कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उन्हें एफडी आदि में निवेश करना बेहतर रहेगा, लेकिन आज आपको अपनी परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से बहसबाजी में पड़ने के कारण बाद में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए किसी संपत्ति प्राप्ति के लिए रहेगा, क्योंकि आज आपका कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा।
वृश्चिक राशिफल
आज आप अपने जीवनसाथी को मनाने में कामयाब रहेंगे और उनके लिए कोई सरप्राइस भी ला सकते हैं। अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से रहने वाला है। किसी मित्र से झगड़ा हो सकता है। वाणी पर ध्यान दें।
धनु राशिफल
आज आपकी धर्म के प्रति आस्था बढ़ी दिखेगी, जिसमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे और दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे। यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो अपनी बुद्धि व विवेक से ही ले, तभी वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अपनी संतान के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको अक्समात कोई कष्ट हो सकता है।
मकर राशिफल
आज आपका अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की बात को सुनकर मन दुखी होगा, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कर पाएंगे, कभी कभी बड़ों की बात सुनना अच्छा होता है। आज आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने मन में शांति बनाए रखनी होगी।
कुंभ राशिफल
आज आपको अपने पिताजी के साथ बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो कोई विवाद खड़ा हो सकता है। आज विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों का साथ मिलेगा, जिसके कारण वह उनका समाधान भी आसानी से खोज पाएंगे। आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा।
मीन राशिफल
आज आपको किसी पर भी भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। आज आपके स्वास्थ्य में अचानक कुछ गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपको अपने परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा, जिसके कारण आप अपनी समस्याओं से आसानी से निकल पाएंगे।