आम तौर पर देखा जाता है कि गायक शांत स्वभाव वाले और मीठी जुबान वाले होते हैं पर हाल में वायरल हुए वीडियो में तो कुछ और ही देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान के सिंगर अली जफर ने ये वीडियो शेयर भी किया है।
एक हाथ में इंस्ट्रूमेंट, दूसरे में सजी बंदूक
इसमें एक लोक गायक स्टेज पर अजीब सा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट लिए गाना गाता दिखाईं दे रहा है। ये एक लाइव परफोर्मेंस है और यहां उसके एक हाथ में तो इंस्ट्रूमेंट है लेकिन दूसरे हाथ में बंदूक नजर आती है। कमाल है कि बंदूक भी काफी सजी धजी होती है। अब वीडियो में दिखता है कि शख्स गाना तो गा रहा है लेकिन साथ – साथ फायरिंग भी करता है। वह एक नहीं बल्कि कई बार गोली चलाता है। यह क्लिप कथित तौर पर पाकिस्तान की है और अली जफर ने इसके कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा, ”इन्हें टैग करने और उनकी गायकी की आलोचना करने की हिम्मत तो करें।” वीडियो वायरल हुआ तो इसने लोगों का खूब ध्यान खींचा और इसे 3 लाख से अधिक बार देखा भी गया। लोगों ने इसपर ढेरों कमेंट किए और एक ने लिखा- “मैंने सुना है कि गाने की कोई मांग भी नहीं थी।”
Dare you to tag him and criticise his singing. pic.twitter.com/eJ9cHJNwgC
— Ali Zafar (@AliZafarsays) July 14, 2023