भगवान शिव की भक्ति का महीना सावन 4 जुलाई, मंगलवार से शुरू होने वाला है वहीं शिव भक्तों को इस महीने का खास तौर पर इंतजार रहता है। (Sawan 2023 First Somvar) इस बार ये महीना और भी खास रहेगा क्योंकि अधिक मास होने से सावन मास 59 दिन तक रहने वाला है।
ऐसा दुर्लभ संयोग इसके पहले 2004 में बना था यानी आज से 19 साल पहले। सावन में आने वाले प्रत्येक सोमवार को शिव पूजा का विशेष महत्व होता है। आगे जानिए इस बार सावन का पहला सोमवार किस तारीख को है और इस दिन कौन-कौन से शुभ योग बनने वाले हैं।
इस दिन सावन का पहला सोमवार (Sawan 2023 Pahla Somvar Kab Hai)
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस बार सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को है और इस सावन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 06.44 तक रहने वाली है और इसके बाद नवमी तिथि आरंभ भी हो जाएगी। इस दिन रेवती नक्षत्र के संयोग से मातंग नाम का शुभ योग भी बन रहा है। इसके अलावा सुकर्मा नाम का एक अन्य शुभ योग भी इस दिन रहेगा और इस दिन ग्रहों की स्थिति भी शुभ फल देने वाली होगी।
अष्टमी तिथि के देवता हैं रुद्र (Sawan 2023 First Somvar Shubh Yog)
धर्म ग्रंथों के अनुसार, सावन के पहले सोमवार यानी 10 जुलाई को अष्टमी तिथि शाम को 06.44 तक रहेगी और इस तिथि के देवता स्वयं रुद्रदेव हैं। रुद्र भी भगवान शिव का ही एक स्वरूप हैं। सावन के पहले सोमवार को अष्टमी तिथि होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। वहीं इस दिन की गई शिव पूजा शुभ फल देने वाली होगी।
ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त (Sawan 2023 First Somvar Shubh Muhurat)
सावन का पहले सोमवार को शिव पूजा के लिए दिन भर कई शुभ मुहूर्त रहेंगे और इन शुभ मुहूर्तों में की गई शिव पूजा हर तरह से उत्तम फल देने वाली रहेगी। आगे जानिए 10 जुलाई को पहले सावन सोमवार के शुभ मुहूर्त के बारे में
– सुबह 09:12 से 10:52 तक
– दोपहर 12:05 से 12:58 तक
– दोपहर 03:52 से शाम 05:32 तक
– शाम 04:38 से 06:12 तक