ईद उल फितर का दिन इस बार 22 अप्रैल को तय माना जा रहा है और फिलहाल रमजान का पाक महीना चल रहा है जिसमें लोग अल्लाह की इबादत में रोजे भी रखते हैं। वही इस त्योहार को मीठी ईद ( Sugar Free Dishes on Eid 2023) तक कहा जाता है और ईद के जश्न की बात हो तो भला स्वादिष्ट व्यंजनों को कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। साथ ही इस मौके पर लोग घरों में खीर जरूर तैयार करते हैं, लेकिन मटन कबाब से लेकर चिकन करी का क्रेज भी बरकरार रहा है। वैसे त्योहार कोई भी हो जो लोग डायबिटीज यानी शुगर के मरीज होते हैं उनके लिए ऐसे खास मौकों पर थोड़ी मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं। साथ ही इस ईद पर हर कोई खुलकर ‘मीठा’ खा सकता है क्योंकि हम यहां कुछ टेस्टी डिशेज आपको बताने जा रहे हैं जो शुगर बिल्कुल फ्री हैं।
Eid 2023: ग्रील्ड बादाम बर्फी
बादाम और खोया से बनने वाली ये डिश बेहद ही स्वादिष्ट होती है। जिसे सिर्फ 30 मिनट में तैयार किया जा सकता है और खास बात ये है कि शुगर फ्री होती है और इसे बनाने के लिए आपको खोया और रोस्ट किए हुए बादाम की जरूरत भी पड़ेगी।
Eid 2023:फलधारी बादाम की बर्फी
बादाम से बनने वाली ये बर्फी स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी होती है। इसमें बादाम के अलावा मावा, डिहाइट्रेड फ्रूट्स, इलायची, जायफल, और अंजीर का इस्तेमाल भी किया जाता है।
Eid 2023:ओट्स की खीर
ईद पर टेस्ट के साथ ही हेल्थ का ख्याल रखना चाहते हैं तो आपको ओट्स से बनने वाली खीर को भी खाना चाहिए। इसे आप ड्राई फ्रूट्स, दूध और ओट्स पाउडर से तैयार कर सकते हैं और ध्यान रहे कि इसमें आपको रोस्ट किए हुए ओट्स का इस्तेमाल करना है।
खजूर के लड्डू
त्योहार पर मीठे की बात हो तो लड्डू जैसी मिठाई को आखिर कैसे नजरअंदाज किया जा सकता है। अगर आप चाहे तो घर पर खजूर और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू भी तैयार करके खा सकते हैं। वैसे आपको मार्केट में या स्वीट्स की शॉप्स पर भी शुगर फ्री डेट्स के लड्डू आसानी से मिल जाएंगे जिसे आप भरपूर खा सकते हैं।